{"_id":"656c896c7197d52b6c0741d8","slug":"bike-chain-maintenance-tips-motorcycle-chain-maintenance-bike-chain-maintenance-2023-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Motorcycle Chain: घर पर मोटरसाइकिल की चेन को कैसे करें साफ, इसकी उम्र बढ़ाने के लिए अपनाएं ये अहम टिप्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Motorcycle Chain: घर पर मोटरसाइकिल की चेन को कैसे करें साफ, इसकी उम्र बढ़ाने के लिए अपनाएं ये अहम टिप्स
Sun, 03 Dec 2023 07:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 03 Dec 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Bike Chain Maintenance
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटरसाइकिल की चेन उसकी सबसे महत्वपूर्ण लेकिन सबसे ज्यादा नजरअंदाज किए गए कंपोनेंट्स में से एक है। कभी-कभी आधिकारिक मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर भी इस मेंटेनेंस को छोड़ देते हैं, भले ही यह महत्वपूर्ण हो। मोटरसाइकिल चेन वाहन के पिछले पहिये को पावर भेजती है। यह पावरट्रेन और पहियों के बीच की कड़ी है। आसान शब्दों में कहें तो, इंजन के बाद चेन सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जो मोटरसाइकिल को चलाती है। सूखी या गंदी चेन मोटरसाइकिल के परफॉर्मेंस को बहुत ज्यादा प्रभावित कर सकती है। इसलिए, कम से कम हर 500 किलोमीटर बाइक चलाने के बाद ठीक से और समय पर इसका रखरखाव किया जाना चाहिए।
Bike Chain Maintenance
- फोटो : For Reference Only
मोटरसाइकिल चेन की सफाई और चिकनाई उन रखरखाव कार्यों में से एक है जो घर पर किया जा सकता है। यह थोड़ा घिचपिच वाला काम है, लेकिन निश्चित रूप से संतोषजनक है अगर आपको दोपहिया वाहनों के मशीन पसंद है। ऐसा करने के लिए, आपको बस कुछ इक्यूपमेंट्स की जरूरत है, जिसमें टूथब्रश या चेन क्लीनिंग ब्रश, WD-40 स्प्रे क्लीनर, चेन लुब्रिकेंट शामिल हैं। मोटरसाइकिल चेन की सफाई और चिकनाई के लिए यहां हम आपको कुछ अहम स्पेट्पस बता रहे हैं। इसके अलावा, उन इक्यूपमेंट्स के बारे में भी बता रहे हैं जिनकी आपको सफाई करने के लिए जरूरत है।
मोटरसाइकिल को सेंटर स्टैंड पर पार्क करें
मोटरसाइकिल को सेंटर स्टैंड पर खड़ा करने के लिए एक साफ और सपाट सतह ढूंढें। यदि आपकी मोटरसाइकिल में सेंटर स्टैंड नहीं है, तो आप एक पैडॉक स्टैंड खरीद सकते हैं। और इसका इस्तेमाल दोपहिया वाहन को जैक करने के लिए कर सकते हैं। दोपहिया वाहन को साइड स्टैंड पर रखने के बजाय सेंटर स्टैंड पर पार्क करने से आपको चेन और स्प्रोकेट को घुमाने में मदद मिलेगी।
मोटरसाइकिल को सेंटर स्टैंड पर पार्क करें
मोटरसाइकिल को सेंटर स्टैंड पर खड़ा करने के लिए एक साफ और सपाट सतह ढूंढें। यदि आपकी मोटरसाइकिल में सेंटर स्टैंड नहीं है, तो आप एक पैडॉक स्टैंड खरीद सकते हैं। और इसका इस्तेमाल दोपहिया वाहन को जैक करने के लिए कर सकते हैं। दोपहिया वाहन को साइड स्टैंड पर रखने के बजाय सेंटर स्टैंड पर पार्क करने से आपको चेन और स्प्रोकेट को घुमाने में मदद मिलेगी।
Bike Chain Maintenance
- फोटो : For Reference Only
चेन धो लें
मोटरसाइकिल चेन समय के साथ गंदी हो जाती हैं। खासकर हमारे जैसे देशों में, क्योंकि वे हवा में ज्यादा नमी के कारण गंदगी और कई अन्य प्राकृतिक एलिमेंट्स के नजदीकी संपर्क में आती हैं। इसलिए, उन्हें नियमित सफाई की जरूत होती है। चेन अपने डिजाइन और स्थिति और तैलीय सतह के कारण गंदगी और धूल के लिए चुंबक की तरह काम करती हैं। कई मॉडर्न कम्यूटर मोटरसाइकिलें चेन को गंदा होने से बचाने के लिए चेन कवर के साथ आती हैं। हालांकि, स्पोर्टी मोटरसाइकिलें खुली हुई चेन के साथ आती हैं। दोपहिया वाहन को पार्क करने के बाद चेन को अच्छे से धो लें। यदि संभव हो, तो प्रेशर वॉशिंग की कोशिश करें। जिससे सतह की गंदगी को यथासंभव दूर करने में मदद मिलेगी। धोने से चेन पर बचा हुआ कीचड़ नरम पड़ जाएगा।

चेन साफ करें
WD-40 एक बहुउपयोगी स्प्रे क्लीनर है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है। इसे चेन पर स्प्रे करें और घुमाते रहें। जिससे चेन और स्प्रोकेट के जरिए WD-40 बराबर मात्रा में लग जाएगी। इसे भीगने के लिए कुछ मिनट दें और फिर टूथब्रश या चेन क्लीनिंग ब्रश से चेन को रगड़ना शुरू करें। इससे चेन से कीचड़ पूरी तरह से निकल जाएगा। इसके बाद, पूरी चेन को कपड़े से पोंछ लें और सुनिश्चित करें कि चेन का गंदा काला रंग निकल जाए। इससे चेन का असली चमकदार मैटेलिक रंग सामने आ जाएगा।
चेन में तेल लगाएं
इस रखरखाव के काम का आखिरी हिस्सा लुब्रिकेशन के लिए चेन में तेल लगाना है। स्प्रे कैन के साथ दिए गए नोजल का इस्तेमाल करें और चेन के हर लिंक में तेल लगाना सुनिश्चित करें। लुब्रिकेंट को थोड़ी-थोड़ी देर में स्प्रे करें और समान रूप से लगाने के लिए इसे घुमाते रहें। सुनिश्चित करें कि चेन पर ज्यादा चिकनाई न लगे और पिछले टायर पर स्प्रे न हो।