फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tesla Cybertruck: टेस्ला साइबरट्रक ने ड्रैग रेस में पोर्शे 911 को हराया, साथ ही एक दूसरी 911 को खींचा भी!

Sat, 02 Dec 2023 01:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 02 Dec 2023 01:45 PM IST
सार

काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Tesla Cybertruck (टेस्ला साइबरट्रक) की डिलीवरी शुरू हो गई है। एलन मस्क ने नए टेस्ला साइबरट्रक और Porsche 911 (पोर्शे 911) के बीच एक ड्रैग स्ट्रिप पर ड्रैग रेस का एक वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन
Tesla Cybertruck Speed Tesla Cybertruck beats Porsche 911 in a drag race
Tesla Cybertruck beats Porsche 911 in a drag race - फोटो : Tesla
काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Tesla Cybertruck (टेस्ला साइबरट्रक) की डिलीवरी शुरू हो गई है। आम गाड़ियों से हटकर लुक वाले इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक की कीमत 60,990 डॉलर (50.82 लाख रुपये) से 99,990 डॉलर (83.3 लाख रुपये) है। जो कि 2019 में सीईओ एलन मस्क के दावे से 50 प्रतिशत ज्यादा है। फिर भी, साइबरट्रक परफॉर्मेंस के आंकड़ों का दावा करता है जो शायद कुछ सुपरकारों को भी शर्मसार कर सकता है! 
Tesla Cybertruck Speed Tesla Cybertruck beats Porsche 911 in a drag race
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
मस्क ने नए टेस्ला साइबरट्रक और Porsche 911 (पोर्शे 911) के बीच एक ड्रैग स्ट्रिप पर ड्रैग रेस का एक वीडियो साझा किया है।



शुरुआत से ही अपनी इलेक्ट्रिक पावर उपलब्ध होने के कारण, साइबरट्रक रेस की शुरुआत के समय से ही बढ़त ले लेता है। और फिर पिकअप के लिए पीछे मुड़कर देखने की कोई जरूरत नहीं है। जैसे ही पोर्शे 911 अपने फॉर्म में आती है, तब तक टेस्ला ईवी ने अच्छी बढ़त बनानी जारी रखी। हालांकि, इसमें दरअसल एक ट्विस्ट है।
Tesla Cybertruck Speed Tesla Cybertruck beats Porsche 911 in a drag race
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
एक कार को खींचकर जीती रेस
टेस्ला साइबरट्रक वास्तव में एक ट्रेलर से जुड़ा हुआ है जिसमें एक और पोर्श 911 है! मॉडल के आधार पर 911 का वजन 1,455 से 1,715 किलोग्राम तक है। और यह साफ नहीं है कि वीडियो में पोर्शे सुपरकार के किस वर्जन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जैसा कि कहा गया है, साइबरट्रक की प्रभावशाली टोइंग क्षमता 4,990 किलोग्राम है, और दावा किया गया है कि 0 से 60 मील प्रति घंटे (96 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार को यह सिर्फ 2.6 सेकंड (रोलआउट घटाए जाने के साथ) में हासिल कर लेता है! 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tesla Cybertruck Speed Tesla Cybertruck beats Porsche 911 in a drag race
Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
फीचर्स
टेस्ला का दावा है कि साइबरट्रक 11 सेकंड से कम समय में एक चौथाई मील की दूरी तय कर सकता है, जो अनिवार्य रूप से ड्रैग रेस की आदर्श लंबाई है! गौरतलब है कि, एंट्री-लेवल पोर्शे 911 कैरेरा का 1/4 मील का समय 11.5 सेकंड है। नए साइबरट्रक की अन्य उल्लेखनीय खासियों में एक अल्ट्रा-हार्ड स्टेनलेस स्टील एक्सोस्केलेटन शामिल है जो डेंट, क्षति और जंग को कम करता है, चकनाचूर-प्रतिरोधी कवच ग्लास, 1,134 किलोग्राम पेलोड क्षमता, दावा की गई 547 किमी रेंज, एक विशाल 18.5-इंच टचस्क्रीन, एक ऑल-ग्लास रूफ और भी बहुत कुछ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed