Bajaj Auto अपनी 150cc बाइक V15 का प्रोडक्शन बंद कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार Bajaj Auto ने V15 का प्रोडक्शन ने पहले ही रोक दिया है, लेकिन अभी भी मॉडल कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा रहा है। हमने इस बारे में जब बजाज के कुछ डीलर्स से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी भी बजाज V15 की बिक्री जारी है। लेकिन अभी तक यह साफ़ नहीं हुआ हैं कि आखिर बजाज ने V15 का प्रोडक्शन क्यों रोका?
बॉडीवर्क में INS विक्रांत का इस्तेमाल
आपको बता दें कि Bajaj Auto ने V15 को एक खास अभियान के साथ लॉन्च किया था, बाइक के डिजाइन और दमदार इंजन की वजह से ग्राहकों ने इसे हाथों-हाथ ख़रीदा। दरअसल Bajaj ने V15 को बनाने में भारतीय नौसेना के फंसे हुए विमान वाहन पोत INS Vikrant के कुछ हिस्सों का इस्तेमाल किया था जब ग्राहकों को पता चला कि V15 के बॉडीवर्क में INS विक्रांत का इस्तेमाल हुआ है तो काफी ग्राहकों को इस बाइक काफी आकर्षित किया। मार्च 2016 में Bajaj ने V15 को लांच किया था
आकर्षित डिजाइन
Bajaj V15 का मस्कुलर लुक और इसके एग्जॉस्ट से निकलने वाली दमदार आवाज ने लोगों को इसका दीवाना बनाया, यह अपने सेगमेंट की सबसे अलग नजर आने वाली बाइक है। वही बजाज ने इसकी कीमत भी काफी कम रखी। इस समय इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 66,739 रुपये है। इस बाइक में ABS जैसे फीचर को भी शामिल कर दिया है। लांच के कुछ ही महीनों के भीतर V15 ने 1 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। बजाज ने V15 के अलावा V12 को भी बाजार में पेश किया था लेकिन ग्राहक अभी भी V15 को ही खरीदना पसंद करते हैं।