फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bajaj की नई Pulsar NS200 अब आएगी फ्यूल इंजेक्शन के साथ, इस दिवाली हो सकती है लांच

Tue, 11 Jun 2019 12:53 AM IST
Bani Kalra ऑटो न्यूज़, अमर उजाला
ऑटो न्यूज़, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 11 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Pulsar NS200 Fi India Launch Expected By Diwali 2019
Bajaj Pulsar NS200 Fi - फोटो : google

भारत में Bajaj ऑटो की पल्सर सीरिज काफी समय से ग्राहकों की पसंदीदा बाइक रही है। पल्सर सीरिज में Pulsar NS200 यूथ को टारगेट करती है और कुछ समय पहले कंपनी ने इसे एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ भी पेश किया था। बाइक की कीमत 1,12,557 लाख रुपये है। सोर्स के मुताबिक बजाज अब Pulsar NS200 को फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ लांच करने की तैयारी में हैं। इसे इस साल दिवाली तक लांच कर दिया जायेगा।

इंजन

Bajaj Pulsar NS200 Fi India Launch Expected By Diwali 2019
Bajaj Pulsar NS200 Fi - फोटो : Google
बात इंजन की करें तो मौजूदा Pulsar NS200 में 199.5cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-वॉल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है जो 9500 rpm पर 23.5hp की पावर और 8000 rpm पर 18.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। लेकिन Fi इंजन में आने वाली पल्सर के इंजन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा सिर्फ फ्यूल इंजेक्शन को ही शामिल किया जायेगा।  
 

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

Bajaj Pulsar NS200 Fi India Launch Expected By Diwali 2019
Bajaj Pulsar NS200 Fi - फोटो : Google
Pulsar NS200 में ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 280mm डिस्क और 230mm का रियर डिस्क दिया गया है। यह बाइक सिंगल चैनल एबीएस से लैस है। इसके अलावा बाइक के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक दिए गए हैं। जोकि आरामदायक राइड के लिए काफी बेहतर हैं।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed