{"_id":"5e8b39ca8ebc3e6fd5009a5b","slug":"bajaj-dominar-400-bs6-launch-bajaj-dominar-400-bs6-specifications-bajaj-dominar-400-bs6-2020-price-india-bajaj-dominar-400-bs6-colours-bajaj-auto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bajaj Dominar 400 BS6 भारत में हुई लॉन्च, जानें इस धांसू बाइक की कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bajaj Dominar 400 BS6 भारत में हुई लॉन्च, जानें इस धांसू बाइक की कीमत और फीचर्स
Mon, 06 Apr 2020 07:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 06 Apr 2020 07:47 PM IST
सार
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकल Dominar 400 (डॉमिनार 400) को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। डायमेंशन और डिजाइन की बात करें तो ये अपने पुराने मॉडल के जैसी ही है। कंपनी ने Bajaj Dominar 400 BS6 को दो रंगों के साथ उतारा है- वाइन ब्लैक और ऑरोरा ग्रीन।
विज्ञापन
Bajaj Dominar 400 BS6
- फोटो : Bajaj Auto
विस्तार
बता दें कि देशभर में 1 अप्रैल 2020 से नए BS6 ईंधन मानक लागू हो गया है। जिसके बाद देश में कोई भी BS4 वाहन बेचे जाने पर प्रतिबंध लगा गया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक लॉकडाउन खत्म होने के 10 दिनों तक BS4 की बची हुई इंवेट्री को बेचा जा सकेगा। हालांकि दिल्ली और एनसीआर में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा रहेगा। आगे जानते हैं Bajaj Dominar 400 BS6 बाइक की डीटेल्स।
विज्ञापन
इंजन
Bajaj Dominar 400 BS6 में 373.3cc सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इस इंजन में मामूल बदलाव किया गया है। इस इंजन को DOHC सेटअप के साथ कंपनी की ट्रिपल स्पार्क तकनीक से लैस किया गया है। यह इंजन 8,800 rpm पर 39.4 bhp पावर और 7,000 rpm पर 35 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। नया BS6 इंजन पुराने BS4 इंजन की तरह पावर देता है। वहीं गियरबॉक्स में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसमें पहले की तरह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई Bajaj Dominar 400 BS6 में अपने पुराने मॉडल की तरह सभी फीचर्स मिलते हैं। इस बाइक में फुल-एलईडी लाइटिंग, फुल डिजिटल प्राइमरी और सेकेंडरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 13-लीटर फ्यूल टैंक, ट्विन-बैरल एग्जॉस्ट, सिंगल-पीस हैंडलबार, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, हाई-क्वालिटी रियर व्यू मिरर, स्प्लिट सीट, रियर ग्रैब रेल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही ईंधन टैंक और रियर काउल पर 3 डी लोगो मिलेगा।

ब्रेक और सस्पेंशन
Bajaj Dominar 400 BS6 के सस्पेंशन की बात करें तो इस बाइक के फ्रंट में 43 mm यूएसडी फॉर्क्स अप और रियर में मल्टी स्टेप एडजेस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है। इस मोटरसाइकिल में 320 mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में 230 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है, इसके ब्रेकिंग सिस्टम को ट्वीन चैनल ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी मिलता है।

कीमत
BS6 इंजन वाली Bajaj Dominar 400 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.91 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने अपनी इस नई अपडेटेड बाइक की कीमत पुराने BS4 मॉडल की तुलना में मामूली रूप से बढ़ा दी है। मोटरसाइकल के नए वर्जन की कीमत में 1,749 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की गई है। बहुत सी डीलरशिप पर बाइक की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। 5,000 रुपये की टोकन राशि देकर इस बाइक को बुक किया जा सकता है।