{"_id":"649acc4ab42b9e441509276c","slug":"automatic-climate-control-in-car-advantages-and-disadvantages-of-automatic-climate-control-2023-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Automatic Climate Control: क्या है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर, क्या ये वाकई फायदेमंद होते हैं?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Automatic Climate Control: क्या है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर, क्या ये वाकई फायदेमंद होते हैं?
Tue, 27 Jun 2023 05:17 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Car AC
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर-कंडीशनर (एसी) हर कार में एक जरूरी चीज है। वाहन में आरामदायक और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने में एसी काफी मददगार होता है। चाहे आप गर्म और उमस भरे मौसम में, धूल भरी स्थिति में, या यहां तक कि मॉडरेट तापमान के दौरान भी गाड़ी चला रहे हों, आपकी कार का एयर कंडीशनिंग सिस्टम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह कार के अंदर एक खुशनुमा तापमान बनाए रखने में मदद करता है, आपको ठंडा रखता है और पूरे सफर के दौरान तरोताजा महसूस कराता है। भारत जैसे देश में, जहां साल के ज्यादातर समय में गर्म और उमस का मौसम रहता है जो यात्रा के दौरान डीहाइड्रेशन, उल्टी और यहां तक कि कमजोरी जैसी कई समस्याओं का कारण बनती है। इसलिए, कार में एक बढ़िया एयर-कंडीशनर होना काफी अहमियत रखता है।
Car AC
- फोटो : For Reference Only
क्या है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
कई अन्य एडवांस्ड फीचर्स के साथ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल ने भी लोगों के कार केबिन एक्सपीरियंस को और ज्यादा आरामदायक बना दिया है। मैन्युअल एसी सिस्टम वाली कार के लिए आपको एसी को मैन्युअल रूप से चालू करना होगा, और ब्लोअर की स्पीड और तापमान सेटिंग्स को कंट्रोल करना होगा। दूसरी ओर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल से लैस कारों में चीजें बहुत आसान होती हैं। बाहरी तापमान भले ही जो हो, कार के अंदर केबिन का तापमान वहीं रहेगा जो आपने सेट कर दिया है। ऑनबोर्ड सेंसर आपके द्वारा केबिन में सेट किए गए लेवल को बनाए रखने के लिए बाहर के तापमान और उमस के आधार पर गर्म और ठंडी केबिन हवा को कंट्रोल करते हैं।

ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल एक ऐसा फीचर है जो पहले सिर्फ प्रीमियम कारों में मिलता था। हालांकि आजकल ज्यादातर मॉडर्न कारों में, यहां तक कि मास-मार्केट सेगमेंट में भी, यह फीचर स्टैंडर्ड फिटमेंट के रूप में पेश किया जा रहा है। हालांकि, यह फीचर कई कारों में मौजूद होने के बावजूद, कई कार मालिकों को इसको ठीक से चलाना नहीं जानते। यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह फीचर कैसे काम करता है। यहां हम आपको वो सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं जो आप ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के बारे में जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car AC
- फोटो : For Reference Only
कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ जुड़ा
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल से लैस कई मॉडर्न कारों में, यह फीचर कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ आती है। ज्यादातर प्रीमियम कारों के साथ, ह्यूंदै वेन्यू या किआ सेल्टोस जैसे मॉडलों में, ड्राइवर दूर से एसी सिस्टम को चालू कर सकता है। जिससे जब आप बाहर चिलचिलाती गर्मी से आ रहे हों, तो आपको कार का केबिन पहले से ठंडा मिलता है।

एयर प्यूरिफायर और परफ्यूम
किआ सेल्टोस, एमजी जेडएस ईवी, ह्यूंदै क्रेटा आदि जैसी कई कारों में, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम एक बिल्ट-इन एयर प्यूरिफायर के साथ आता है, जो ऑटोमैटिक रूप से केबिन के अंदर हवा को साफ करती है, जिससे पार्टिकुलेट मैटर (कण पदार्थ) के स्तर को कम किया जाता है। मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कुछ लग्जरी कारों में, यह फीचर बिल्ट-इन परफ्यूम डिफ्यूजर के साथ आता है।