फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Sales September 2022: टाटा, स्कोडा, टोयोटा की बढ़ी बिक्री, जानें वाहन निर्माताओं की सितंबर सेल्स रिपोर्ट

Sat, 01 Oct 2022 08:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 01 Oct 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
auto sales numbers september 2022 auto sales september 2022 india auto sales data september 2022
Tata motors - फोटो : For Reference Only
Auto Sales September 2022: वाहन निर्माता कंपनियों ने सिंतबर 2022 के लिए अपने यात्री वाहनों (पैसेंजर व्हीकल्स) की बिक्री के आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए हैं। टाटा मोटर्स ने बिक्री में 42 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं, टोयोटो की थोक बिक्री भी 66 प्रतिशत बढ़ गई। यहां जानते हैं अन्य वाहन निर्माता कंपनियों की सितंबर, 2022 में कैसी रही बिक्री। 
auto sales numbers september 2022 auto sales september 2022 india auto sales data september 2022
टाटा नेक्सन ईवी प्राइम - फोटो : Tata Motors
Tata Motors 
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शनिवार को वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही ( Q2FY23) में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी बिक्री का एलान किया। कंपनी ने 2,43,387 वाहनों की बिक्री की, जबकि Q2FY22 के दौरान यह 1,71,270 यूनिट्स थी। यानी Q2FY22 की तुलना में कंपनी ने Q2FY23 की बिक्री में 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

टाटा मोटर्स ने बताया कि उन्होंने वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में 11,522 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 22 की दूसरी तिमाही की तुलना में 326 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। टाटा को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन के दौरान ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएंगे। इसके अलावा, सेमिकंडक्टर से जुड़े समस्यओं के मुद्दों में सुधार के साथ, सप्लाई चेन में भी सुधार होना चाहिए।

सितंबर 2022 में, टाटा मोटर्स ने 3,655 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 239 प्रतिशत ज्यादा है। इसी अवधि के दौरान, निर्माता ने 43,999 ICE (इंटरनल कंब्शन इंजन) वाहन बेचे। तुलना करने पर, पिछले साल, उन्होंने 24,652 ICE-वाहन बेचे। जिससे साल-दर-साल आधार पर 78 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सितंबर में कुल घरेलू बिक्री 80,633 यूनिट्स रही। जबकि, पिछले साल यह आंकड़ा 55,988 यूनिट्स थी।
 
auto sales numbers september 2022 auto sales september 2022 india auto sales data september 2022
Toyota Urban Cruiser Hyryder 2022 - फोटो : Toyota
Toyota Kirloskar Motor
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) (TKM, टीकेएम) ने शनिवार को बताया कि कंपनी ने सितंबर 2022 के महीने में कुल 15,378 यूनिट्स बेचीं, और इस तरह सितंबर 2021 के मुकाबले थोक बिक्री पर 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। टीकेएम ने सितंबर 2021 में 9284 यूनिट्स बेचीं थीं। इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से सितंबर 2022 की समयावधि में संचयी थोक बिक्री में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 68 प्रतिशत की अभूतपूर्व बढ़ोतरी देखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
auto sales numbers september 2022 auto sales september 2022 india auto sales data september 2022
2022 Hyundai Tucson Facelift - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India
देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने सितंबर के महीने में 49,700 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की है। वहीं इसने 13,501 यूनिट्स की निर्यात बिक्री दर्ज की है। जिससे कंपनी ने सितंबर के महीने में 63,201 यूनिट्स की संचयी बिक्री हासिल की। 
विज्ञापन
auto sales numbers september 2022 auto sales september 2022 india auto sales data september 2022
Skoda Kushaq - फोटो : Skoda Auto
Skoda Auto India
Skoda Auto India (स्कोडा ऑटो इंडिया) ने सितंबर 2022 के महीने के लिए अपनी बिक्री के आंकड़ों का एलान कर दिया है। चेक कार निर्माता की भारतीय सहायक कंपनी ने इस साल सितंबर में 3,543 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि सालाना 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल की इसी अवधि के दौरान इसकी बिक्री 3,027 यूनिट्स रही थी। स्कोडा की बिक्री में वृद्धि का श्रेय स्कोडा स्लाविया सेडान कार और स्कोडा कुशाक मिड-साइज एसयूवी जैसे नए उत्पादों को दिया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed