फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2019: इस साल लॉन्च हुईं ये 13 शानदार कारें, जिन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया

Tue, 31 Dec 2019 01:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2019 new car launched in India maruti suzuki hyundai tata Kia MG Renault Toyota Nissan
Kia Seltos, MG Hector, Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
साल 2019 भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए ऐसा समय रहा जिसे इंडस्ट्री याद रखना नहीं चाहेगी। इस पूरे साल ऑटो इंडस्ट्री में सुस्ती छाई रही और गाड़ियों की बिक्री अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। ऑटो सेक्टर को उम्मीद है कि नए साल नई गाड़ियों के मॉडल्स और अपग्रेड मॉडल्स बाजार में आएंगे जिससे 2020 में अच्छी वृद्धि होगी। लेकिन इन सबके बीच साल 2019 में विभिन्ना वाहन कंपनियां अपनी गाड़ियों के नई मॉडल भी लॉन्च करती रहीं। गाड़ियों की मांग घटने से ऑटो सेक्टर ने मंदी का सामना किया। कार निर्माता कंपनियों ने कई दिनों तक प्लांट बंद रखे और उत्पादन भी कम किया। लेकिन इस सुस्ती के माहौल में भी कंपनियों ने ऐसी कई नई गाड़ियां लॉन्च की जिससे बाजार में गर्मी आई। ग्राहकों ने इन्हें खूब पसंद किया और इन्होंने ऑटो सेक्टर को परेशान कर रहे मंदी को मात दिया। हम आपको बता रहे हैं ऐसी शानदार 13 नई गाड़ियों के बारे में जो आईं और छा गईं। 
Year Ender 2019 new car launched in India maruti suzuki hyundai tata Kia MG Renault Toyota Nissan
Kia seltos - फोटो : Kia seltos

Kia Seltos 

कीमत- 9.69 लाख रुपये से 16.99 लाख रुपये तक 

दक्षिण कोरिया की Kia Motors (किआ मोटर्स) केवल इस एक गाड़ी के दम पर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV (एसयूवी) बन गई है और ऑटो सेक्टर में कंपनी ने चौथा स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि सेल्टोस ने देश में सबसे आखिर में एंट्री की थी और इसके साथ ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कंपनी की भारत में पहली कार KIA SELTOS है, जिसे 22 अगस्त को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग से अबतक कंपनी को करीब 80,000 सेल्टॉस की बुकिंग मिल चुकी है। किआ का दावा है कि उसने अपनी इस बीएस6 इंजन वाली एसयूवी को बीएस4 ईधन पर बिना किसी परेशानी के एक लाख किमी तक चलाया है। 

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप एसयूवी में शामिल सेल्टोस 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसका 1.5 लीटर इंजन 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 140 पीएस की पावर और 242 एनएम का टॉर्क देता है। सेल्टोस बीएस6 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ भी आती है, जो 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 16.5 से 16.8 किमी प्रति लीटर, 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 16.1 किमी से 16.5 किमी प्रति लीटर और 1.5 लीटर डीजल इंजन 21 किमी प्रति लीटर से 18 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसका मुकाबला क्रेटा, निसान किक्स, रेनो कैप्चर, मारुति एस-क्रॉस, टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर से है।
Year Ender 2019 new car launched in India maruti suzuki hyundai tata Kia MG Renault Toyota Nissan
MG Hector

MG Hector 

कीमत- 12.48 लाख रुपये से 17.28 लाख रुपये तक

MG Hector एसयूवी देश की पहली इंटरनेट कार है। इंटरनेट कार होने की वजह से इसमें 100 से भी ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। लॉन्च होने के साथ ही भारतीय बाजार में इसकी काफी डिमांड हो गई। MG Motor (एमजी मोटर) ने Hector (हेक्टर) को 27 जून 2019 को लॉन्च किया था। नवंबर में कंपनी ने हेक्टर की 3,239 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी के मुताबिक हेक्टर की बुकिंग 30 हजार के पार हो गई है।  

इसमें 10.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, यह एंड्राइड ऑटो व एप्पल कारप्ले के साथ आता है। यह इस गाड़ी का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र भी है। हेक्टर  का ओवरऑल डिजाइन आकर्षित करता है और इसमें भरपूर स्पेस भी मिलता है। हेक्टर में पैनारोमिक सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेदर सीट, 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और एलईडी लैंप जैसे फीचर्स खास हैं। 

MG हेक्टर में तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे, इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। वहीं माइलेज की बात करें तो हेक्टर hybrid का 15.81 kmpl की माइलेज देगी। जबकि इसका पेट्रोल मॉडल 14.16 kmpl (मैनुअल) और 13.96 kmpl (DCT) की माइलेज देगा। जबकि इसका 2.0 लीटर डीजल इंजन 17.41 kmpl का माइलेज देगा। हेक्टर की डाइमेंशन की बात करें, तो इस सेगमेंट में यह सबसे लंबी गाड़ी है, जिसकी लंबाई 4,655 एमएम, 1,835 एमएम चौड़ाई, 1,760 एमएम ऊंचाई और इसका व्हीलबेस 2,750 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 192 एमएम का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2019 new car launched in India maruti suzuki hyundai tata Kia MG Renault Toyota Nissan
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala

Hyundai Venue 

कीमत- 6.50 लाख से 11.11 लाख रुपये तक 

Hyundai (ह्यूंदै) की सब-4 मीटर SUV Hyundai Venue ने आते ही धमाका मचा दिया। Hyundai Venue भारत में 21 मई 2019 को लॉन्च हुई थी। नवंबर में वेन्यू की 9,665 यूनिट्स की बिक्री हुई। नवंबर में ब्रेजा के बाद बिकने वाली यह दूसरे नंबर की कार है। वेन्यू में तीन इंजन का ऑप्शन हैं। इसमें एक डीजल और दो पेट्रोल इंजन है। इसमें 1,396 सीसी का डीजल इंजन, 1197 और 998 सीसी का दो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक टांसमिशन में उपलब्ध है। माइलेज के मामले में Hyundai Venue कई गाड़ियों के मुकाबले बेहतर है। 

कंपनी के दावे के अनुसार Hyundai Venue का पेट्रोल इंजन 17.52 और डीजल इंजन का माइलेज 23.7 किमी प्रतिलीटर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत  6.50 लाख रुपये से शुरू है। Hyundai Venue का लुक बोल्ड है और साइड से यह क्रेटा की तरह दिखती है। इसका मुकाबला टाटा की Nexon और Maruti Suzuki Baleno जैसी कारों से है।

Hyundai Venue में मौजूद फीचर्स की बात करें तो इसमें केसकेडिंग ग्रिल, स्प्लिट हेडलैम्प्स, प्रोजेक्टर फॉग लैम्प्स, एलईडी टेललैम्प्स, 16-इंच डायमंड कट अलॉय वील्ज और साइड में स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर लाइन्स दी गई हैं। साथ ही इसमें प्रीमियम लेजर कट फिनिश डैशबोर्ड और फैब्रिक और लेदर फिनिश सीट्स दी गई हैं। Hyundai Venue 10 रंगों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
Year Ender 2019 new car launched in India maruti suzuki hyundai tata Kia MG Renault Toyota Nissan
New wagon-r

Maruti Suzuki Wagon R 

कीमत- 4.34 लाख रुपये से 5.91 लाख रुपये तक

Maruti Suzuki Wagon R (मारुति सुजुकी वैगन आर) को सिटी ड्राइविंग के लिए मुफीद माना जाता है। कंपनी ने भारत में मारुति वैगनआर का नई मॉडल 23 जनवरी 2019 को लॉन्च किया। मारुति की यह कार देश की सबसे सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शुमार है। 

मारुति सुजुकी वैगन आर में बीएस-6 उत्सर्जन मानक इंजन दिया गया है। इसमें इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। साथ ही इसमें पांच स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियर बॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में 1.0 लीटर इंजन को भी बीएस-6 से अपडेट दिया है। इस गाड़ी का सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed