फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारों पर 5 लाख रुपये तक का जबरदस्त डिस्काउंट, 31 दिसंबर है आखिरी मौका

Tue, 31 Dec 2019 01:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
car discounts december 2019 offers on cars maruti suzuki Honda Mahindra Tata hyundai fiat
Car Discount - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
साल 2019 को बीता साल कहे जाने में सिर्फ कुछ घंटों का फासला है। लोग बहुत जोशो-खरोश के साथ नए साल का स्वागत करने को बेकरार हैं। नए साल 2020 का इस्तकबाल करने के लिए हर किसी ने अपना अलग-अलग प्लान बना रखा है। लेकिन अगर आप एक नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो नए साल का स्वागत नई गाड़ी के साथ करने का इरादा बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस पूरे साल ऑटो इंडस्ट्री में सुस्ती छाई रही और गाड़ियों की बिक्री अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। कार बाजार में आई मंदी के बीच मांग बढ़ाने के लिए वाहन निर्माता और डीलर शोरूम यात्री वाहनों पर त्योहारी सीजन के बाद अब साल के आखिरी महीने में ईयर एंड डिस्काउंट दे रहे हैं। कार खरीदारों के लिए, साल के आखिरी महीने का आखिरी दिन है जब इतनी बड़ी छूट दी जा रही है क्योंकि ज्यादातर ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) जनवरी से कीमतें बढ़ाने जा रहे हैं ताकि बढ़ती लागत की भरपाई हो सके। 


अधिकांश कार निर्माता फरवरी और मार्च में भारी छूट की पेशकश करने से बचेंगे, क्योंकि यह समय को बीएस-VI को जारी करने के तय समय 1 अप्रैल, 2020 से पहले का महीना होगा। पिछले कई महीनों से मांग को बढ़ाने के लिए उद्योग अतिरिक्त छूट दे रहा है। इसके साथ ही विनिर्माण क्षेत्र में नियंत्रण की वजह से BS-IV इन्वेंट्री को कम कर दिया गया है। जैसा कि सभी कार निर्माता BS-VI वेरिएंट को पेश करना शुरू कर चुके हैं, इसकी संभावना बहुत कम है कि कोई भी उसी पर बड़ी छूट दे। 

वाहन कंपनियां ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे कई लुभावने ऑफर दे रही हैं। इसके साथ ही रोड साइड असिस्टेंस, सस्ते फाइनेंस व बॉय बैक जैसी पेशकश भी कर रही हैं। हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी वाहन कंपनी अपनी किस कार पर कितना डिस्काउंट दे रही है। 
car discounts december 2019 offers on cars maruti suzuki Honda Mahindra Tata hyundai fiat
Maruti Swift
  • मारुति स्विफ्ट - 52600 रुपये
car discounts december 2019 offers on cars maruti suzuki Honda Mahindra Tata hyundai fiat
Maruti Alto 800
  • मारुति ऑल्टो 800 - 55100 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
car discounts december 2019 offers on cars maruti suzuki Honda Mahindra Tata hyundai fiat
New wagon-r
  • मारुति वैगनआर - 70,100 रुपये
विज्ञापन
car discounts december 2019 offers on cars maruti suzuki Honda Mahindra Tata hyundai fiat
2019 New Maruti suzuki Baleno RS
  • मारुति बलेनो - 32000 रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed