2019 ऑटो सेक्टर के लिए बेहद उत्साहजनक भले ही न रहा हो, लेकिन इस साल एसयूवी कैटेगरी में लॉन्च हुई तीन नई गाड़ियों MG Hector, Kia Seltos और Hyundai Venue ने लॉन्च हुईं, जिन्होंने पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर को रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया। खास बात ये रही कि इन कारों को Google पर भी खूब सर्च किया गया। जानते हैं गूगल पर सर्च हुई टॉप 10 ट्रेंडिंग कारों के बारे में...
2019 में Google पर सबसे ज्यादा खोजी गई ये कारें, देखें टॉप-10 कारों की लिस्ट
10) Toyota Glanza
कीमत- 6.98 लाख से 8.90 लाख रुपये तक।
ग्लैंजा मारुति सुजुकी की रीबैज वर्जन प्रीमियम हैचबैक बलेनो ही है, जिसे टोयोटा अपनी ब्रैंडिंग के साथ बेच रहा है। टोयोटा इस कार के साथ अलग से ऑफ्टर सेल्स सर्विस भी ऑफर कर रहा है। ग्लैंजा में बीएस6 1.2 लीटर डुअल जेट माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन लगा है। इस कार का मुकाबला ह्यूंदै आई20, होंडा जैज, फॉक्सवैगन पोलो, मारुति सुजुकी बलेनो और आने वाली वई टाटा अल्ट्रोज से है।
9) Hyundai Grand i10
कीमत- 5.97 लाख से 6.50 लाख रुपये
NIOS कीमत- 5.00 लाख से 7.99 लाख रुपये
ग्रैंड आई10 दो वर्जन के साथ में बाजार में आती है। ग्रैंड आई10 NIOS को ह्यूंदै ने इसी साल ही लॉन्च किया है, इसे नेक्स्ट जेनरेशन ग्रैंड आई10 कहा जा सकता है। नया मॉडल न केवल साइज में बड़ा है, बल्कि पुरानी गाड़ी के मुकाबले इसमें कई नए फीचर भी हैं। इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट, फोर्ड फिगो और फ्रीस्टाइल से है। Hyundai की मिडसाइज हैचबैक Grand i10 NIOS में 1.2L Kappa पेट्रोल (BS-6) इंजन मिलता है, जो 83 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। इसका मैनुअल वेरियंट 20.07 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वेरियंट 20.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
8) Renault Triber
कीमत- 4.95 लाख रुपये से 6.63 लाख रुपये तक
रेनो ने अपनी सब-4 मीटर एमपीवी कार को इस साल ही लॉन्च किया था। अगस्त में लॉन्चिंग के बाद से कंपनी अभी तक ट्राइबर की 18 हजार यूनिट बेच चुकी है। वहीं नवंबर में ट्राइबर 6071 यूनिट्स के साथ एमपीवी कारों में दूसरे नंबर पर रही है। इस कार में सात लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इसमें 625 लीटर का बूटस्पेस मिलता है। वहीं अर्टिगा में 550 लीटर का बूट स्पेस है। इसमें 1.0 लीटर का डुअल वीवीटी सिस्टम वाला तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 6250 आरपीएम पर 71 बीएचपी पावर और 3500 आरपीएम पर 96 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।
कंपनी ने कार के इंजन को पांच-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स में उपलब्ध कराया है। इसके टॉप मॉडल के साथ 15 इंच के अलॉय व्हील और बाकी मॉडल्स के साथ 14 इंच के व्हील दिए गए हैं। ट्राइबर के डैशबोर्ड पर आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। जो एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, नेविगेशन, USB और ब्ल्यूटूथ कनेक्टिविटी और एचबीएसी यूनिट के साथ है। अंत में सबसे महत्वपूर्ण बात इस गाड़ी की कीमत कितनी है।
7) Honda Civic
कीमत- 17.94 लाख से 22.35 लाख रुपये तक।
होंडा ने इस साल 10वीं पीढ़ी की सिविक लॉन्च की थी। इस कार कंपनी 2.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। 1.6 लीटर का डीजल मैनुअल इंजन इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा 26.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं 1.8 लीटर का BS6 ऑटोमैटिक पेट्रोल इंजन 16.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं होंडा सिविक के डिजाइन की बात करें, तो दसवीं पीढ़ी की सिविक पहले से ज्यादा स्टाइलिश है और पीछे से कूपे लुक दिया गया है। सिविक में क्रोम ट्रीटमेंट दिया गया है। होंडा पिछले कुछ समय से अपनी कारों में क्रोम का खूब इस्तेमाल कर रही है, चाहे वह अमेज हो या होंडा सिटी या फिर होंडा सीआर-वी। सिविक में बोनेट लाइंस, रेक्टांगुलर हेडलाइट्स दी गई हैं।