फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   yamaha launch 2019 mt-09, here is the details

Yamaha ने लॉन्च की 2019 MT-09, देखें क्या है कीमत और फीचर्स

Thu, 21 Feb 2019 04:52 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Thu, 21 Feb 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
yamaha launch 2019 mt-09, here is the details
2019 mt-09

Yamaha Motor India ने भारत में अपनी 2019 MT-09 बाइक को पेश कर दिया है। जिसकी कीमत कंपनी ने 10.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। पुराने मॉडल से यह बाइक करीब 16,000 रुपये ज्यादा महंगी होगी। इस नई बाइक की बुकिंग कंपनी ने पहले ही शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन


लुक्स में नई Yamaha MT-09 लगभग पुराने मॉडल जैसी ही है। इसमें सिर्फ व्हाइट कलर का स्किम इससे पुरानी से थोड़ा अलग बनाता है। जिसे कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 'नाइट फ्लूओ' नाम दिया है। ये नया पेंट स्किम पहले से यामाहा ब्लू और ब्लैक (टेक ब्लैक) रंगो के साथ भी उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन

yamaha launch 2019 mt-09, here is the details
2018 yamaha MT-09

ये हैं खास फीचर्स 

  • 2019 Yamaha MT-09 में ट्विन-LED हेडलैम्प्स, फ्यूल टैंक के दोनों ओर बड़े एयर-इंटेक्स,अग्रेसिव स्टाइलिंग, मिनिमलिस्टिक रियर-एंड और सिंगल सीट दी गई है। 
  • 2019 Yamaha MT-09 में 847सीसी का लिक्विड-कू्ल्ड थ्री-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 115 बीएचपी की पावर और 87 एनएम का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए बाइक को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। वहीं इसके ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 298 एमएम का डुअल डिस्क और रियर में 245 एमएम का सिंगल डिस्क दिया गया है। 
  • Yamaha MT-09 में 17-इंच के अलॉय व्हीलस दिए गए हैं।नई बाइक की सीट हाइट 820 एमएम है, बाइक का वजन 193 किलोग्राम, और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 14-लीटर दी गई है।  वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 135 एमएम का है।
  • Yamaha MT-09 में क्विक शिफ्टर, एडजस्टेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, A&S क्लच के साथ 3 राइडिंग मोड का विकल्प भी मिलता है। वहीं इसमें स्विचेबल ABS भी मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed