फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yamaha इस बाइक के साथ दे रही फ्री राइडिंग जैकेट और रेसिंग हेलमेट, पढ़ें क्या है ऑफर

Tue, 28 May 2019 12:08 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 28 May 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
yamaha india offerings free riding jacket and helmet on Yamaha Mt 15 bikes owners
Yamaha YZF-R15 V3.0 Dual Channel ABS - फोटो : सांकेतिक

जैपनीज टू-व्हीलर कंपनी यामाहा ने अपनी स्पोर्ट बाइक के लिए खास ऑफर निकाला है। कंपनी 155सीसी वाली अपनी स्पोर्ट्स बाइक MT15 पर ग्राहकों के लिए फ्री एसेसरीज का ऑफर लेकर आई है। इन एसेसरीज में राइडिंग जैकेट और हेलमेट शामिल हैं, जो ग्राहकों को बाइक के साथ फ्री मिलेंगे।


 

yamaha india offerings free riding jacket and helmet on Yamaha Mt 15 bikes owners
Yamaha MT15 Accessories - फोटो : Yamaha

यामाहा इंडिया ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक MT15 को प्रमोट करने के लिए नया एसेसरीज कैंपेन लांच किया है। इस ऑफर के तहत एमटी बाइक खरीदने वालों को यामाहा एसेसरीज के तौर पर 10 हजार जैकेट्स दी जाएंगी। ये जैकेट्स लिमिटेड संख्या में हैं और M, L, XL, XXL साइज में मिलेंगी। अगर वे जैकेट नहीं चाहते हैं तो वे बदले में यामाहा MT हेलमेट भी ले सकते हैं। ऑफर में केवल 3000 हेलमेट्स ही हैं और ये हेलमेट केवल XL साइज और ब्लू रंग में ही उपलब्ध हैं।
 

27 मई से लागू

yamaha india offerings free riding jacket and helmet on Yamaha Mt 15 bikes owners
Yamaha MT-15 ABS - फोटो : Yamaha

यामाहा ने इन एसेसरीज को लेने की शर्त रखी है कि जिन लोगों ने यामाहा MT15 खरीदी या बुक कराई है, वे इस ऑफर के पात्र होंगे। वहीं जिन लोगों ने 15 मार्च से लेकर 30 जून के बीच बाइक खरीदी है, वे भी इस ऑफर में हिस्सा ले सकेंगे। ये ऑफर 27 मई से लागू हो चुका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक बिकीं 9 हजार यूनिट्स

yamaha india offerings free riding jacket and helmet on Yamaha Mt 15 bikes owners
Yamaha MT-15 ABS-1 - फोटो : Yamaha
अगर कस्टमर हेलमेट चुनता है, तो डिलीवरी 20 दिनों के भीतर होगी, वहीं जैकेट की डिलीवरी जुलाई के तीसरे हफ्ते से शुरू होगी। वहीं अगर कोई कस्टमर MT15 1 जुलाई के बाद खरीदता है, तो उसे जैकेट की डिलीवरी 45 दिन के बाद होगी।

यामाहा ने अपनी बाइक MT15 की मार्च 2019 में 5,203 यूनिट्स की बिक्री की थी, वहीं अप्रैल 2019 में मात्र 3,823 यूनिट्स ही बिक्री हुई।
 
विज्ञापन

एक्स-शोरूम कीमत 1.36 लाख रुपये

yamaha india offerings free riding jacket and helmet on Yamaha Mt 15 bikes owners
Yamaha MT-15

यामाहा MT15 में 155सीसी का R15 V3 वाला इंजन लगा है। यह सिंगल सिलेंडर इंजन 19.3 पीएस की पावर और 15 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें लिक्विड कूलिंग, VVT, स्लिपर क्लच जैसे फीचर मिलेंगे। यामाहा MT15 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.36 लाख रुपये है और यह दो रंगों ब्लैक और ब्लू में आती है।   
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed