चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने एक अनोखा प्रोडक्ट लांच किया है। शाओमी ने इलेक्ट्रिक मोपेड लांच की है। इस मोपेड की खासियत है कि यह एक बार चार्ज करने के बाद 120 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। यह मोपेड दो बैटरी ऑप्शंस के साथ आएगी। जानतें है इस बाइक की खासियतों के बारे में...
डिलीवरी 4 जून से
2 of 5
Xiaomi HIMO Electric T1 white
शाओमी अब लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स में अपना बेस बढ़ा रही है और इस साल अब तक 44 से ज्यादा प्रोडक्ट्स लांच कर चुकी है। अब शाओमी ने Xiaomi HIMO Electric T1 नाम से अपनी इलेक्ट्रिक मोपेड लांच की है। हालांकि यह मोपेड अभी केवल चीन के बाजार के लिए ही उपलब्ध होगी, लेकिन जल्द ही इसे भारतीय बाजार के लिए लांच किया जा सकता है। कंपनी चीन में इसकी डिलीवरी 4 जून से शुरु करेगी।
फायर रसिस्ट मैटेरियल्स से बनी
3 of 5
Xiaomi HIMO Electric T1 Red
Xiaomi HIMO Electric T1 मोपेड में 350W ब्रशलेस पर्मानेंट इलेक्ट्रिक मैग्नेट मोटर इस्तेमाल की है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस देती है। कंपनी ने इसमें ऐसे पार्ट्स का इस्तेमाल किया है, जो फायर रसिस्ट मैटेरियल्स से बने हैं। कंपनी ने इस बाइक में 90 एमएम के चौड़े और 8 एमएम के मोटे टायरों का इस्तेमाल किया है। माना जा रहा है कि चीन के नए मानकों के मुताबिक 55 किग्रा पर इसकी न्यूनतम टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा होगी।
फ्रंट और रिअर में डुअल ब्रेक सिस्टम
4 of 5
Xiaomi HIMO Electric T1 dark
कंपनी ने अपनी इस मोपेड में फ्रंट और रिअर में डुअल ब्रेक सिस्टम दिया गया है। अगले पहिये में हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक और पिछले पहिये में ड्रम ब्रेक सिस्टम दिया है। वहीं इस मोपेड में 18,000cd ब्राइटनेस वाली एलईडी हेडलाइट दी है, जो हाई बीम पर 15 मीटर और लो रेंज पर 5 मीटर की लाइटिंग रेज देगी। साथ रही इस मोपेड में वन-टच स्टार्ट बटन मिलेगा।
कीमत तकरीबन 31,477 भारतीय रुपये
5 of 5
Xiaomi HIMO Electric T1 black
HIMO Electric T1 दो बैटरी ऑप्शंस के साथ आएगी। इसमें एक बैटरी 48V की 14Ah की होगी, जो 672 Wh की पावर देगी और फुल चार्ज होने पर बाइक 60 किमी तक की दूरी तय कर सकेगी। वहीं दूसरी बैटरी 28Ah की होगी, जो 120 किमी तक की रेंज देगी। कीमतों की बात करें, तो कंपनी ने इसकी कीमत 2,999 युआन तकरीबन 31,477 भारतीय रुपये रखी है।