फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टोयोटा की ‘बेबी फॉर्च्यूनर’ एसयूवी देगी ह्यूंदै वेन्यू और क्रेटा को टक्कर, कीमत 10 लाख से कम

Thu, 25 Apr 2019 05:52 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 25 Apr 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
toyota confirmed about the it's compact suv toyota rush launch in india in 2021
2019 Toyota Rush SUV

टोयोटा ने ‘बेबी फॉर्च्यूनर’ लाने की पुष्टि कर दी है। टोयोटा अपनी छोटी एसयूवी रश क्रॉस ओवर और एवेंजा एमपीवी कार को लान्च करने की तैयारी कर रही है। टोयोटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी रश को बेबी फॉर्च्यूनर भी कहा जाता है। हालांकि अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही पाकिस्तान, इंडोनेशिया और फिलिपींस में लॉन्च हो चुकी है।


 

क्रेटा, एक्सयूवी 500 और हैरियर से होगी टक्कर

toyota confirmed about the it's compact suv toyota rush launch in india in 2021
2019 Toyota Rush SUV Launch

टोयोटा रश का डिजाइन दिखने में Daihatsu Terios जैसा है। इस स्टाइलिश क्रॉसओवर को TNGA (टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर) पर बनाया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर कैमरी समेत कई कारों को बनाया जा रहा है। वहीं अगर टोयोटा की टक्कर ह्यूंदै क्रेटा के साथ निसान किक्स, टाटा हैरियर और महिन्द्रा एक्सयूवी500 के निचले वेरिंयट्स से होगी। वहीं इसका मुकाबला अपकमिंग Kia SP2i से भी होगा।
 

एक्सयूवी 500 और क्रेटा से है लंबी

toyota confirmed about the it's compact suv toyota rush launch in india in 2021
Toyota Rush SUV 2019

रश की लंबाई-चौड़ाई की बात करें, तो इसकी लंबाई 4435 एमएम, चौड़ाई 1695 एमएम और ऊंचाई 1705 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,685 एमएम और ग्राउंड क्लीयरेंस 220 एमएम है। वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 500 का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 एमएम है, हालांकि लंबाई में एक्सयूवी 500 रश से लंबी है। जबकि वर्तमान में मौजूद ह्यूंदै क्रेटा लंबाई में रश से छोटी है और इसकी व्हीलबेस भी कम है। हालांकि नई आनेवाली क्रेटा की लंबाई इससे ज्याद होगी। ऱश का बूट  स्पेस 217 लीटर है, जिसे सीट को फोल्ड करके 514 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिल सकता है यारिस का 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन

toyota confirmed about the it's compact suv toyota rush launch in india in 2021
Toyota-Rush-India

टोयोटा रश एसयूवी में 2NR-VE 1.5 लीटर Dual VVT-i 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 105 बीएचपी की पॉवर और 4200 आरपीएम पर 136 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर दिया गया है। वहीं भारत में लांच होने वाली रश में यारिस का 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 106 बीएचपी की पावर और 140 एनएम का टॉर्क देगा।
 

विज्ञापन

लांचिंग 2021 तक, कीमत 8 लाख से 13 लाख के बीच

toyota confirmed about the it's compact suv toyota rush launch in india in 2021
Toyota Rush SUV 2019 Red

टोयोटा भारत में इसकी लांचिंग 2021 तक कर सकती है और भारत में इसकी कीमत 8 से 13 लाख रुपये रखी जा सकती है। रश के इंटरनेशनल वर्जन में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, 17 इंच डुअल टोन व्हील्स, 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 स्पीकर, चार कैमरा के साथ पैनारोमिक व्यू मॉनिटर, कीलैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, टोयोटा ऑटो टैग और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर हैं। इसके अलावा ऑटो इमरजेंसी ब्रेकॆग सिस्टम, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, रेड क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्टेंट और पेड मिसोपरेशन कंट्रोल का भी फीचर है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed