{"_id":"5f703f8e4c36f647ec074466","slug":"world-s-first-auto-show-started-in-china-during-corona-era","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में चीन ने कराया दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय ऑटो शो, क्या है ड्रैगन की सोच?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना काल में चीन ने कराया दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय ऑटो शो, क्या है ड्रैगन की सोच?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
China Auto Show 2020
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफ जहां पूरी दुनिया अभी कोरोना के प्रकोप से लड़ रही है, तो वहीं चीन में मेगा ऑटो शो शुरू हो गया है। बीजिंग इंटरनेशनल ऑटोमोटिव एग्जीबिशन 2020 की शुरुआत 26 सितंबर को हुई थी, जो 5 अक्टूबर तक चलेगी। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से अब तक में यह दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑटो शो है।
ऑटो कंपनियां क्यों हैं इतनी उत्साहित?
2 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Tesla
बीजिंग में हो रहे इस मोटर शो में फोर्ड, निसान और बीएमडब्ल्यू जैसे दिग्गज कार निर्माताओं ने शनिवार को चीन के लिए अधिक रेंज वाले इलेक्ट्रिक मॉडल का अनावरण किया। कोरोना के झटके से अरबों डॉलर का नुकसान झेल रही वाहन कंपनियां चीन के इस मोटर शो में जमकर हिस्सा ले रही हैं। दरअसल चीन दुनिया का पहला ऐसा देश है, जो इस महामारी से हुए नुकसान से तेजी से उबर रहा है। यही कारण है कि वाहन कंपनियों को चीन के बाजार से काफी उम्मीदें हैं।
क्या है चीन की सोच?
3 of 5
सांकेतिक
- फोटो : BMW
Auto China 2020 का आयोजन इस साल मार्च महीने में होने वाला था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। महामारी शुरू होने के बाद से यह किसी भी उद्योग के लिए पहला बड़ा और प्रमुश व्यापार शो है। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का इस इवेंट के लिए हरी झंडी देना कोरोना के नियंत्रण को लेकर चीन के विश्वास को दर्शा रहा है। हालांकि, कई जानकारों का मानना है कि चीन का यह फैसला कई कंपनियों को देश में निमंत्रण देने के लिए किया गया है। दरअसल मौजूदा समय में चीन एक मात्र ऐसा देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी से कोरोना के झटके से उबर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्गज कंपनियां ले रही हैं हिस्सा
4 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Twitter/FordIndia
चीन में हो रहे इस मेगा ऑटो शो में कंपनियां और लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट में बीएमडब्ल्यू, होंडा, निसान, फॉक्सवैगन और चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाले नियो, एक्सपेंग और ली जैसी ऑटो कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
तेजी से संभल रहा है चीन का बाजार
5 of 5
सांकेतिक
- फोटो : Nissan
कोरोना से चीन की ऑटो इंडस्ट्री में 80 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अब यह तेजी से रिकवर हो रही है। इस इवेंट में शामिल कार कंपनियां इस शो को उम्मीद की किरण जैसी संज्ञा दे रही हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।