फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक एयरटैक्सी ने भरी उड़ान, खर्च करने होंगे बस 4909 रुपये

Fri, 17 May 2019 03:14 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 17 May 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
world first lilium electric flying taxi completed first test, on speed of 300 kmh with 300 km range
Lilium Air Taxi test Flight - फोटो : Lilium

आने वाला वक्त फ्लाइंग टैक्सी का है। उबर, एयरबस, लीलियम, एरोमोबिल, किटी हॉक, वोलोकॉप्टर समेत तमाम एविएशन कंपनियां ड्रोन जैसी फ्लाइंग कार बाजार में लाने की तैयारी कर रही हैं। लेकिन लीलियम ऐसी कंपनी है जिसने पहली इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी बनाई है, जिसने बकायदा वर्टिकल टेकऑफ किया और पैसेंजर जेट की तरह लैंडिंग की।


 

2025 तक दुनियाभर के कई शहरों में संचालन

world first lilium electric flying taxi completed first test, on speed of 300 kmh with 300 km range
Lilium Flying Taxi Jet - फोटो : Lilium

जर्मन स्टार्टअप लीलियम 5 सीटर एयरक्राफ्ट की पूरी फ्लीट बनाना चाहती है, जो पायलेट और ड्रोन मोड दोनों तरह से चलाई जा सकती है। कंपनी का इरादा है कि 2025 तक दुनियाभर के कई शहरों में इसका संचालन शुरू किया जाए। यह पे-पर-राइड सर्विस होगी, जो पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगी, कार से पांच गुना तेज रफ्तार वाली होगी और एक बाइक से कम आवाज करेगी।
 

70 डॉलर यानी 4909 रुपये प्रति व्यक्ति

world first lilium electric flying taxi completed first test, on speed of 300 kmh with 300 km range
Lilium Air Taxi test - फोटो : Lilium

अपनी पहली उड़ान के दौरान इस कार ने शानदार परफॉर्मेंस दी। कंपनी के अनुसार उनकी यह कार 300 किमी प्रति घंटा की स्पीड से 300 किमी (186 मील) की दूरी तय कर सकती है। वहीं यह किसी हेलीकॉप्टर से भी सस्ती होगी। इसका किराया 70 डॉलर यानी 4909 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। वहीं मोबाइल एप के जरिए इस इस टैक्सी को बुक किया जा सकेगा। इस क्रॉफ्ट में 36 इलेक्ट्रिक जेट इंजन लगे हैं, जो टेक-ऑफ करने के बाद स्टैंडर्ड प्लेन की तरह घूमना शुरू कर देते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पायलेट के साथ 5 लोग लगैज के साथ बैठ सकते हैं

world first lilium electric flying taxi completed first test, on speed of 300 kmh with 300 km range
lilium jet founders - फोटो : Lilium

इलेक्ट्रिक प्लेन में सबसे ज्यादा समस्या रेंज की होती है, लेकिन हेलीकॉप्टर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड यह मल्टी रोटर ड्रोन केवल 2000 हॉर्स पावर का केवल 10 प्रतिशत ही ऊर्जा खर्च करता है, जिससे यह 10 गुना दूरी तय कर लेता है। बिजली से चलने वाली यह कार किसी तरह का एयर पॉल्यूशन और शोर नहीं करती है। लीलियम ने 2017 में टेस्ट फ्लाइट की थी और उस वक्त केवल यह टू-सीटर थी। इस टैक्सी में पायलेट के साथ 5 लोग लगैज के साथ बैठ सकते हैं।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed