भारत में एसयूवी के दीवाने कम नहीं हैं आलम यह है कि कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी एसयूवी पर खूब मेहनत कर रही हैं। ऐसे में दुबई के एक शेख ने भी एसयूवी के प्रति अपनी दीवानगी दिखाते हुए जीप रैंगलर-डॉज डार्ट और ओशकोश एम 1075 मिलिट्री ट्रक से मिलाकर 10 पहिए वाली गाड़ी तैयार की है।
दुबई के इस शेख का नाम शेख हमद बिन हमदान है। हमदान ने बताया कि उन्होंने इस एसयूवी का नाम ढाबियन (Dhabiyan) रखा गया है। इसकी लंबाई 10.8 मीटर और चौड़ाई 2.5 मीटर है। वहीं इसकी ऊंचाई 3.2 मीटर और वजन 24 टन है।
बता दें, इससे पहले लेकिन कार्लमन किंग (karlmann king ) के बारे में खूब चर्चा रही। कार्लमन किंग का कीमत से लेकर फीचर तक में कोई तोड़ नहीं है। इस एसयूवी का लुक किसी फाइटर प्लेन से कम नहीं है। इसका वजन करीब 6,000 किलोग्राम है। जिसमें मात्र 4 लोगों के बैठने की जगह है।
karlmann king को बनाने में यूरोप की 1800 लोगों की टीम ने काम किया है। जिसे बनाने में करीब 30,000 घंटे लगे हैं। इसके इंजन की बात करें तो इसे फोर्ड एफ-550 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, इस एसयूवी की लंबाई 6 मीटर है यानी यह 'हमर' से भी ज्यादा लंबी है।
इस एसयूवी की टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटे की है। जो करीब 40 डिग्री से लेकर 200 डिग्री फैरेनहाइट तक के तापमान का सामना आसानी से कर सकती है। karlmannking में 6.8 लीटर का V10 इंजन दिया गया है, जो 400 बीएचपी की पावर देता है।
इस एसयूवी के अंदर कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनमें सैटेलाइट टीवी, फ्रिज, सैटेलाइट फोन, कॉफी मशीन और टेबल तक लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन सभी फीचर्स को मोबाइल ऐप द्वारा ऑपरेट भी किया जा सकता है।