फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर महिलाओं को क्यों पसंद हैं ये खास कारें, ये स्पेशल फीचर है वजह

Mon, 08 Apr 2019 08:01 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 08 Apr 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Women's Day: indian women's favourite automatic amt and CVT cars in india
indian-women-s-most-loved-car

कुछ साल पहले रिसर्च कंपनी नीलसन का कार महिलाओं के कार ड्राइविंग के अनुभवों पर एक स्टडी आई थी। उस स्टडी में यह बात सामने आई थी कि ज्यादातर महिलाओं को ड्राइविंग के दौरान सबसे ज्यादा अड़चन गियर बदलने में आती है। वहीं अधिकांश महिलाओं का सपना होता है कि वे खुद की कार ड्राइविंग करें, लेकिन गियर का झंझट उन्हें परेशान करता है। स्टडी में 75 प्रतिशत महिलाओं का कहना था कि अगली कार खरीदने में वे पहली प्राथमिकता ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों को देंगी। आइए जानते हैं कि एएमटी कारों के बारे में...


 

मारुति सुजुकी ऑल्टो

Women's Day: indian women's favourite automatic amt and CVT cars in india
Alto K10

मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक सुजुकी ऑल्टो के10 में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर मिलता है। ऑल्टो के वीएक्सआई वैरियंट में ही एएमटी फीचर है। इस वैरियंट में 998 सीसी का इंजन है, जो 24.07 किमी का माइलेज देता है। ऑल्टो एएमटी वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.4 लाख रुपये है।
 

टाटा नैनो

Women's Day: indian women's favourite automatic amt and CVT cars in india
Tata Nano GenX

देश की सबसे सस्ती कार नैनो में एएमटी वैरियंट मिलता है। नैनो में एएमटी के दो वैरियंट XMA और XTA आते हैं, जिनमें 624 सीसी का इंजन मिलता है और 21.9 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। XMA वैरियंट की कीमत 3.24 लाख रुपये और XTA की एक्स-शोरूम कीमत 3.43 लाख रुपये है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी वैगन –आर

Women's Day: indian women's favourite automatic amt and CVT cars in india
New Wagon R Styling

मारुति सुजुकी वैगन आर को 23 जनवरी को लॉन्च किया गया था। वहीं सेल के आंकड़ों में भी यह कार बेहतर कर रही है। यह कार 1.0 लीटर और 1.2 लीटर इंजन में री-लॉन्च हुई है। हाल ही में इसका सीएनजी वैरियंट में लॉन्च हुआ है। वैगन आर में 5 वैरियंट एएमटी में आते हैं, जिनमें दो वैरियंट 998 सीसी और बाकी 3 वैरियंट 1197 सीसी में आते हैं। वैददन आर के एएमटी वैरियंट की कीमत 5.26 लाख रुपये से लेकर 5.79 लाख रुपये तक है।
 

विज्ञापन

हुंडई ग्रैंड आई10

Women's Day: indian women's favourite automatic amt and CVT cars in india
Hyundai Grand i10

हुंडई की यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक हैं। वहीं ग्रैंड आई10 का नया अपग्रेड वर्जन भी आने वाला है। आई10 में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन केवल दो वैरियंट Magna AT 1.2 Kappa VTVT और Sportz (O) AT 1.2 Kappa VTVT में आता है। Magna AT 1.2 Kappa VTVT की कीमत 6.57 लाख रुपये और Magna AT 1.2 Kappa VTVT की कीमत 7.11 लाख रुप है।    
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed