मारुति से लेकर महिन्द्रा तक सभी ने अप्रैल में भी अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफऱ जारी रखे हुए हैं। ऐसे में टाटा और होंडा भी कहां पीछे रहने वाली थीं। दोनों ही कार कंपनियां अपनी-अपनी गाड़ियों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। अगर आप टाटा या होंडा की कार लेने की सोच रहे हैं, तो एक बार अपनी पसंदीदा गाड़ी पर डिस्काउंट जरूर चेक कर लें...
अप्रैल डिस्काउंटः टाटा, होंडा दे रही हैं 80 हजार रुपये तक का डिस्काउंट, नेक्सन-सिटी पर भी है छूट
टाटा टियागो
बात करते हैं सबसे पहले टाटा की, तो टाटा मोटर्स अपनी कारों पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। टाटा की एंट्री लेवल कार टाटा टियागो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। टियागो पर कंपनी 20 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस स्कीम में 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस के साथ पहले साल के इंश्योरेंस के लिए केवल चार हजार रुपये देने होंगे। साथ ही 3 से 5 हजार रुपये का कारपोरेट बोनस अतिरिक्त मिलेगा। वहीं यह डिस्काउंट स्कीम टियागो के XZ Plus वैरियंट पर नहीं मिलेगी। टियागो की टक्कर ह्यूंदै सैंट्रो और मारुति सुजुकी सिलेरियो से है।
टाटा टिगोर
टाटा मोटर्स अपनी सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक टिगोर पर 50 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। टिगोर की टक्कर मारुति डिजायर और होंडा अमेज से है। ऑफर में 25 हजार रुपये का कैश बैक, 25 हजार का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ ही 3 से 5 हजार रुपये का अतिरिक्त कारपोरेट बोनस मिलेगा। यह डिस्काउंट ऑफर केवल पेट्रोल की कारों पर ही मिलेगा।
टाटा नेक्सन
टाटा की पॉपुलर सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन पर अप्रैल में भी डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी नेक्सन पर 35 हजार रुपये का डिस्कउंट दे रही है। पेट्रोल से चलने वाली नेक्सन पर कंपनी 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं डीजल मॉडल पर कंपनी 15 हजार रुपये का डायरेक्ट कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
टाटा हेक्सा
टाटा अपने फ्लैगशिप व्हीकल टाटा हेक्सा पर 45 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। हेक्सा एसयूवी क्रासओवर डिजाइन व्हीकल है, हेक्सा 4×4 (फोर व्हील ड्राइव) में भी मिलती है। डिस्काउंट स्कीम में हेक्सा पर 20 हजार रुपये का डायरेक्ट कैशबैक और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं इस साल के आखिर कर कैसिनी लान्च होने के बाद हेक्सा की बिक्री बंद हो जाएगी।