Maruti Suzuki ने अपनी इस पॉपुलर हैचबैक का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। खबरें आ रही हैं कि मारुति ने Ignis का उत्पादन रोक दिया है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति नई इग्निस पर काम कर रही है। जानें मारुति क्यों बद कर रही है इग्निस...
Maruti ने बंद कर दिया इस कार का प्रोडक्शन, पढ़ें क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाली है नई मारुति इग्निस
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति ने इग्निस का प्रोडक्शन बंद करने को लेकर आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया है। नेक्सा डीलरों का कहना है कि मारुति नई इग्निस पर काम कर रही है। वर्तमान इग्निस को मारुति ने जनवरी 2017 में लॉन्च किया था। मारुति सुजुकी इग्निस को पहले 2016 में ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था।
नहीं हो पा रही बिक्री
मारुति नेक्सा शोरूम्स के जरिए बलेनो, सियाज, एस-क्रॉस और इग्निस को बेचती है। वहीं मारुति के सूत्रों का कहना है कि जिस उम्मीद से इग्निस को लॉन्च किया गया था, उसके मुताबिक इस कार की बिक्री नहीं हो पा रही हैं। पिछले कुछ माह में मिनी हैचबैक एसयूवी की केवल 2500 यूनिट्स ही बिक पा रही हैं, वहीं दूसरी कारें इससे ज्यादा कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट
वहीं डीलरों से कहा गया है कि वे 2018 एडिशन वाली इग्निस का स्टॉक जल्द से जल्द क्लियर करें, इसके लिए डीलरों से 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट देने के लिए कहा गया है। साथ ही डीलरों से मारुति ने यह भी कहा है कि उतत्पादन बंद होने के बाद भी वे इस कार की बुकिंग करना जारी रखें। इससके पीछे वजह बताई जा रही है कि मारुति 2019 में नई इग्निस लॉन्च करने की योजना बना रही है। खबरों के मुताबिक नई इग्निस में नई बलेनो जैसे ही कुछ बदलाव किए जाएंगे।
मिलेंगे वैगन आर और बलेनो वाले फीचर
2019 की इग्निस में नया बंपर डिजाइन, अलॉय व्हील्स और नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इसके इंटीरियर में भी बदलाव किए जाएंगे। वहीं इसमें टचस्क्रीन वाला स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है, जो वैगन आर और बलेनो में दिया गया है।