फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, ये धाकड़ गेंदबाज टीम से बाहर

Thu, 07 Feb 2019 12:13 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
australian cricket team announced for tour of india
australia cricket team

ऑस्ट्रेलिया ने अपने आगामी भारत दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। भारत दौरे ऑस्ट्रेलिया को दो टी-20 और पांच वन-डे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे की शुरुआत 24 फरवरी से बेंगलुरू में होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच से होगी।

australian cricket team announced for tour of india
मिचेल स्टार्क - फोटो : SELF

भारतीय फैंस को यह जानकर खुशी होगी कि घोषित टीम में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को शामिल नहीं किया गया हैं, मांसपेशियां में चोट के कारण उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई है। स्टार्क ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ केनबरा में हुए दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल किए थे और वह मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए थे।

australian cricket team announced for tour of india
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (जोश हेजललुड) - फोटो : ESPN

इसके अलावा टीम के दूसरे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। वह बैक इंजुरी से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज पीटर सिडल, बिली स्टेनलेक और ऑलराउंडर मिचेल मॉर्श टीम में जगह नहीं बना सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
australian cricket team announced for tour of india
australia cricket team

इन तीनों के स्थान पर तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन, नाथन कुल्टन नाइल और बल्लेबाज एश्टन टर्नर को जगह मिली है। आइए एक बार ऑस्ट्रेलियाई की 16 सदस्यीय टीम पर नजर डाल लेते हैं।

विज्ञापन
australian cricket team announced for tour of india
australia vs sa
ऑस्ट्रेलिया टीम
एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हेंड्सकोंब, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, नाथन कुल्टर नाइल, जे. रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन, एडम जंपा और डार्सी शॉर्ट।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed