फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार, पढ़ें सितंबर महीने की टॉप-5 लिस्ट

Sun, 11 Oct 2020 04:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 11 Oct 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Who is the India best-selling electric car, read top-5 list of September 2020
सांकेतिक
अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। दरअसल अब न सिर्फ भारतीय बाजार बल्कि, दुनियाभर के देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके कई कारण हैं। इनमें इलेक्ट्रिक कारों का जीरो एमिशन, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले ज्यादा किफायती होना, आवाज न करना, और हाईटेक फीचर से लैस होना शामिल है। आज हम आपको सितंबर महीने में देश की पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ हम यह भी बताएंगे कि अगस्त महीने में इन इलेक्ट्रिक कारों की कितनी बिक्री हुई थी। इस खबर के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि भारतीय बाजार में किस इलेक्ट्रिक कार की मांग सबसे ज्यादा है। तो डालते हैं एक नजर।

 

नंबर 1: Tata Nexon

Who is the India best-selling electric car, read top-5 list of September 2020
Tata Nexon EV - फोटो : social media

सितंबर 2020 में Tata Nexon देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। सितंबर 2020 में इसके 303 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, अगस्त 2020 में इसके 296 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी पिछले अगस्त 2020 के मुकाबले सितंबर महीने में इसके 7 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री हुई है।

नंबर 2: MG eZS

Who is the India best-selling electric car, read top-5 list of September 2020
MG EZS

MG eZS सितंबर 2020 में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। सितंबर 2020 में इसके 127 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, अगस्त 2020 में इसके 119 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। अगस्त 2020 की तुलना में सितंबर महीने में इसके 8 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर 3: Tata Tigor EV

Who is the India best-selling electric car, read top-5 list of September 2020
Tata Tigor EV Electric

टॉप-3 बेस्ट सेलिंग कारों में टाटा की दो गाड़ियां शामिल हैं। सितंबर 2020 में Tata Tigor देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। सितंबर 2020 में इसके 5 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, अगस्त 2020 में इसके 9 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। यानी अगस्त 2020 की तुलना में सितंबर महीने में इसके 4 यूनिट्स कम बिके हैं।

विज्ञापन

नंबर 4: Hyundai Kona

Who is the India best-selling electric car, read top-5 list of September 2020
Hyundai Kona EV - फोटो : Hyundai

भारतीय बाजार में Hyundai Kona सितंबर 2020 में देश की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही, जहां इसके 29 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। जबकि, अगस्त 2020 में इसके 26 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। यानी अगस्त 2020 की तुलना में सितंबर महीने में इसके 3 यूनिट्स ज्यादा बिके हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed