{"_id":"5d58e28f8ebc3e89de5c87a9","slug":"when-cricketer-ravi-shastri-won-an-audi-way-back-in-1985","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को धूल चटाकर जब रवि शास्त्री को इनाम में मिली थी Audi कार, तब लद गई थी पूरी टीम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पाकिस्तान को धूल चटाकर जब रवि शास्त्री को इनाम में मिली थी Audi कार, तब लद गई थी पूरी टीम
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sun, 18 Aug 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रवि शास्त्री ने जीती ऑडी 100
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक बार फिर से टीम इंडिया के कोच नियुक्त किए जाने के बाद रवि शास्त्री काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शास्त्री टी-20 वर्ल्ड कप 2021 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे। 57 साल के रवि शास्त्री के बारे में यहां हम आपको एक ऐसी बात बता रहे हैं जो शायद ही आप जानते होंगे...
रवि शास्त्री की Audi 100
2 of 5
रवि शास्त्री ने जीती ऑडी 100
- फोटो : Social
बात साल 1985 की है जब ऑस्ट्रेलिया में आयोजित बेन्सन एंड हेजेस क्रिकेट वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रवि शास्त्री को 5 मैचों में 182 रन बनाने और 8 विकेट लेने पर चैम्पियन ऑफ टूर्नामेंट खिताब मिला था। इनाम में शास्त्री को Audi 100 कार ईनाम में मिली थी। यह कार उस जमाने में थर्ड जरनेशन मॉडल था और इसमें हाई टेक फीचर्स थे।
रवि शास्त्री आज भी इस कार को चलाते हैं
3 of 5
ऑडी100
- फोटो : Social
आपको बता दें कि Audi 100 आज भी रवि शास्त्री के पास है। और जब भी मौका मिलता है शास्त्री आज भी इस कार को लेकर निकल पड़ते हैं। क्योकिं यह कार इनके दिल के बेहद करीब है। कार का नंबर MFA 1 था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Audi 100 को पानी के जहाज़ से भारत लाया गया था।
4 of 5
रवि शास्त्री ने जीती ऑडी 100
- फोटो : Social
Audi 100 सेडान को पानी के जहाज़ से भारत लाया गया। जब वो कार इंडिया पहुंची, बंदरगाह पर उसे देखने के लिए दस हज़ार से ज़्यादा लोग मौजूद थे। खास बात यह है कि जब Audi 100 कार को भारत लाया गया था तो तत्कालीन सरकार ने कार की इम्पोर्ट ड्यूटी माफ की थी। Audi 100 कंपनी की सबसे ज्यादा पॉपुलर कारों में से एक थी। इसका प्रोडक्शन 1968 से 1994 तक किया गया था।
विज्ञापन
कई इंजन ऑप्शन में थी Audi 100
5 of 5
ऑडी 100
- फोटो : Social
सितंबर 1982 में थर्ड जनरेशन Audi 100 को लॉन्च किया गया था। जिसमें 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन से 2.5 लीटर डीजल इंजन था, जिसमें पावर आउटपुट 75 PS से 165 PS थी। यह दुनिया की पहली कारों में से एक थी जिसमें फ्लश फिटिंग विंडो की सुविधा थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।