{"_id":"5d58fbeb8ebc3e89c14a5444","slug":"voynich-manuscript-mysterious-book-in-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"240 पन्नों के इस किताब में छिपा है बहुत कुछ, लेकिन आज तक कोई जान नहीं पाया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
240 पन्नों के इस किताब में छिपा है बहुत कुछ, लेकिन आज तक कोई जान नहीं पाया
दुनिया कई रहस्यमयी चीजों से भरी हुई है। कुछ रहस्यों को लोगों ने सुलझा लिया तो कुछ रहस्य अभी भी पहेली बने हुए हैं। रहस्य किसी भी चीज से जुड़ी हो सकती है। चाहे वो इंसान के मौत का रहस्य हो या फिर किसी दुर्लभ जीव का पृथ्वी पर पाए जाना। एक ऐसा ही रहस्य एक किताब से जुड़ा हुआ है। जिसे आजतक कोई नहीं पढ़ पाया है।
2 of 5
book
- फोटो : yale university
यह किताब पूरे 240 पन्नों की है। इस किताब के बारे में इतिहासकार बताते हैं कि यह किताब लगभग 600 साल पुरानी है। इस किताब के कार्बन डेटिंग से पता चलता है कि इसको 15वीं सदी में लिखा गया था। इस किताब को हाथ से लिखा गया है। लेकिन उस किताब पर क्या लिखा है, कौन सी भाषा में लिखा है। इस रहस्य को आजतक कोई नहीं सुलझा पाया है।
3 of 5
book
- फोटो : सोशल मीडिया
इस किताब के रहस्य को सुलझाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। इस रहस्यमयी किताब को वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट नाम दिया गया है। इस किताब में इंसानों से लेकर पेड़-पौधों और अन्य कई चीजों की तस्वीरें बनी हुई हैं। इसके अलावा इस किताब में कई ऐसे पेड़-पौधों की तस्वीरें बनी हुई हैं, जो इस पृथ्वी पर मौजूद ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
किताब के बारे में कहा जाता है कि इसमें पहले कई और पन्ने होते थे, लेकिन समय के साथ पन्ने खराब होते चले गए। फिलहाल इस रहस्यमयी किताब में 240 पन्ने बचे हुए हैं। हालांकि, इस किताब के बारे में पूरी तरह से तो नहीं पता चल पाया है, लेकिन इतना ज़रूर पता चला है कि किताब में लिखे गए कुछ शब्द लैटिन और जर्मन भाषा में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
इस रहस्यमयी किताब के बारे में कई लोगों का मानना है कि किताब को इस तरह से लिखा गया है कि इसके रहस्य को छिपाया जा सके। अब ऐसा कौन सा रहस्य है, जिसे किताब लिखने वाले ने छिपाने की कोशिश की है, इसका खुलासा तभी हो पाएगा जब कोई इस किताब को पढ़ पाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।