फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volvo C40 Recharge इलेक्ट्रिक कूपे एसयूवी से उठा पर्दा, फुल चार्जिंग में चलेगी 420 किमी, 180 Kmph है टॉप स्पीड

Wed, 03 Mar 2021 12:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 03 Mar 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
volvo c40 recharge all electric suv coupe electric coupe cars electric car coupes electric coupes 2021 new electric coupes electric vehicles
Volvo C40 Recharge Electric Coupe SUV - फोटो : Volvo
Volvo (वोल्वो) ने 400 किलोमीटर से ज्यादा रेंज वाले अपने नए ऑल-इलेक्ट्रिक C40 Recharge (C40 रिचार्ज) कूपे एसयूवी को पेश किया है। वोल्वो ने हाल ही में एलान किया था कि वह 2030 तक सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन ही बनाएगी। वोल्वो C40 रिचार्ज कंपनी की पहला कार है जिसे सिर्फ इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही यह पहली ऐसा कार होगी जिसे कंपनी सिर्फ ऑनलाइन बेचेगी। 
volvo c40 recharge all electric suv coupe electric coupe cars electric car coupes electric coupes 2021 new electric coupes electric vehicles
Volvo C40 Recharge Electric Coupe SUV - फोटो : Volvo
C40 Recharge डिजाइन के लिहाज से इलेक्ट्रिक एसयूवी XC40 Recharge का कूपे वर्जन है। लेकिन XC40 Recharge की तरह इसे पेट्रोल, डीजल, या हाईब्रिड वेरिएंट्स के साथ नहीं लॉन्च किया जाएगा। यह पूरी तरह से बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक कार होगी। वोल्वो C40 रीचार्ज का डिजाइन थोड़ा अनोखा है। डिजाइन के मामले में यह पारंपरिक कारों और ऑल-टेरेन व्हीकल्स या एसयूवी के बीच का है। यह XC40 रिचार्ज एसयूवी की तुलना में थोड़ा कम क्रॉसओवर है। इसकी वजह से इसकी एयरोडायनमिक एफिसिएंसी बढ़ जाती है और बिजली की खपत कम होती है। 
volvo c40 recharge all electric suv coupe electric coupe cars electric car coupes electric coupes 2021 new electric coupes electric vehicles
Volvo C40 Recharge Electric Coupe SUV - फोटो : Volvo
इंटीरियर और फीचर्स
इस नई कार के इंटीरियर्स की बात करें तो इसमें हर तरफ स्वीडिश डिजाइन नजर आएगी। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि C40 Recharge कंपनी की पहली ऐसी कार है जिसमें चमड़े का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यानी कार की सीट लेदर की नहीं होगी। कंपनी ने पारिस्थितिक और पर्यावरणीय जागरूकता के लिए यह कदम उठाया है। लेकिन कंपनी ने कुछ नई पेशकश भी की है। कार में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के आधार पर गूगल द्वारा विकसित इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, नेटवर्क से स्थायी रूप से जुड़ा होने के कारण वोल्वो C40 रिचार्ज ऑपरेटिंग सिस्टम को रिमोट तरीके से अपडेट किया जा सकता है। और इसमें पहले से ही शामिल किए जाने वाले फीचर और एप्लिकेशन शामिल किए हैं। इसमें गूगल मैप्स, गूगल असिस्टेंट और गूगल स्टोर में डाउनलोड करने योग्य एप शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
volvo c40 recharge all electric suv coupe electric coupe cars electric car coupes electric coupes 2021 new electric coupes electric vehicles
Volvo C40 Recharge Electric Coupe SUV - फोटो : Volvo
बैटरी और पावर
दरअसल, वोल्वो C40 रिचार्ज असल में XC40 रिचार्ज ही है जिसकी सिर्फ बॉडी अलग है। यह बेल्जियम के गेंट में एक उसी प्लांट में तैयार की जाएगी और इसमें भी वही सीएमए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। कार का पावरट्रेन भी XC40 रिचार्ज के जैसा ही है। इस कार में हर एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एक ऑल-व्हील ड्राइव स्कीम दिया गया है। एक फास्ट चार्जिंग सिस्टम के साथ 78 kWh की बैटरी पैक मिलता है। यह 408 hp का पावर और 660 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 150 kW डीसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। जिसकी मदद से कार की बैटरी को सिर्फ 40 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। 
विज्ञापन
volvo c40 recharge all electric suv coupe electric coupe cars electric car coupes electric coupes 2021 new electric coupes electric vehicles
Volvo C40 Recharge Electric Coupe SUV - फोटो : Volvo
रेंज और स्पीड
कंपनी के मुताबिक फुल चार्जिंग पर यह कार करीब 420 किलोमीटर की रेंज देती है। वोल्वो C40 रिचार्ज 5 सेकंड से कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इस कार की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed