Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs ENG: Indian Spinner Ravichandran Ashwin is key player for india on turning track, zaheer khan record on target
{"_id":"603f2d091320a83a4a3853a1","slug":"ind-vs-eng-indian-spinner-ravichandran-ashwin-is-key-player-for-india-on-turning-track-zaheer-khan-record-on-target","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvENG: टर्निंग ट्रैक पर अश्विन तुरुप का पत्ता, आखिरी टेस्ट में अब जहीर खान का रिकॉर्ड दांव पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: टर्निंग ट्रैक पर अश्विन तुरुप का पत्ता, आखिरी टेस्ट में अब जहीर खान का रिकॉर्ड दांव पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:00 PM IST
सार
24 विकेट लिए हैं तीन मैचों में जिसमें 61 रन देकर छह विकेट उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन है
176 : रन बनाए हैं पांच पारियों में 35.20 की औसत से जिसमें एक शतक शामिल है
विज्ञापन
1 of 5
रवि अश्विन
- फोटो : ट्विटर @ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज शानदार रही है। वे अब तक तीन मैचों में 24 विकेट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं। सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं उन्होंने बल्ले से भी प्रभाव दिखाया है। वे पांच पारियों में 176 रन बना चुके हैं और रोहित शर्मा के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। सीरीज में वह भारत के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो रहे हैं। भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने संकेत दिए हैं कि चौथा टेस्ट का विकेट भी टर्निंग हो सकता है वैसा ही जैसे चेन्नई में था। हालांकि तीसरे टेस्ट की तरह गुलाबी गेंद नहीं होगी जिसने अलग प्रभाव डाला था।
2 of 5
रवि अश्विन
- फोटो : पीटीआई
जहीर खान का रिकॉर्ड निशाने पर
टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले चौंतीस साल के अश्विन ने श्रीलंका के महान आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद सबसे कम मैचों (78) में यह उपलब्धि हासिल की। चौथा टेस्ट बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। अश्विन एक और रिकॉर्ड रचने की दहलीज पर हैं। यदि अश्विन आठ विकेट और ले लेते हैं तो वह सभी प्रारूपों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले चौैथे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। अभी तक उनके नाम 603 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं (टेस्ट में 401, वनडे में 150 और टी20 में 52) हैं। उनसे आगे तेज गेंदबाज जहीर खान हैं जिनके नाम 610 विकेट हैं।
3 of 5
आर अश्विन
- फोटो : PTI
तैयारी की अहम भूमिका :
भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज में अब तक सबसे सफल गेंदबाज अश्विन की यह खूबी है कि वह अपनी खास तैयारी करते हैं। बल्लेबाज की कमजोरी पर काम करते हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स पर इस सीरीज में अगर किसी ने अंकुश रखा है तो वह अश्विन ही हैं। अब तक कॅरिअर में वह 11 बार स्टोक्स को आउट कर चुके हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्होंने स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
हर बार नई योजना :
भारत के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर कहा, ‘मुझे लगता है कि अश्विन काफी समझदार व्यक्ति हैं। जब आप शीर्ष स्तर पर खेल रहे होते हैं तो सिर्फ आपका कौशल मायने नहीं रखता, आपकी तैयारी, योजना और इसे अमलीजामा पहनाना भी काफी महत्वपूर्ण होता है। वह बल्लेबाजों को आउट करने की योजना बनाता है और मुझे लगता है कि यही कारण है कि वह अपने आप में नयापन ला रहा है।’ भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने भी अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि वह देश के सबसे बड़े मैच विजेता खिलाड़ियों में से एक हैं। बेशक अनिल कुंबले नंबर एक रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
आर अश्विन
- फोटो : ट्विटर
अश्विन से सीखना चाहते हैं जैक लीच
इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज जैक लीच भी अश्विन से बेहद प्रभावित हैं और उनसे सीखने की इच्छा जताई है। लीच ने स्काई स्पोर्ट्स को लिखे कॉलम में कहा, 'जब आप खिलाड़ियों को इतनी सफलता पाते हुए देखते हैं, जैसे कि रविचंद्रन अश्विन, जिन्हें अभी-अभी 400 टेस्ट विकेट मिले हैं और भारत में उनका काफी अनुभव है। आप निश्चित रूप से कोशिश करते हैं कि उनसे सीखो। यह महत्वपूर्ण है कि इसे भावनात्मक रूप से न देखें और सोचें कि मैं उनके जैसा ही गेंदबाजी करना चाहता हूं!'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।