कारें किसकी हसरत नहीं होतीं पर हर कोई अपनी हसरत पूरी नहीं कर पाता। पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका हसरतें इंतजार करती हैं उनमें से एक हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिनकी दीवानगी कहें या कमजोरी तो वो कारें रही हैं। आइए आपको मिलवाते हैं पांच ऐसी कारों से जिन्हें खुद डोनाल्ड ट्रंप ड्राइव कर चुके हैं व उनके गैराज की ये कारें शोभा बढ़ाया करती थीं।
ये हैं वो कारें जिनके दीवाने हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2007 फेरारी एफ430एफ1 कूपे
लाल रंग की इस कार को हाल ही में हुई नीलामी में अपनी रिजर्व कीमत भी नहीं मिल सकी थी। इसकी नीलामी फ्लोरिडा में साल के शुरू में की गई थी। लेकिन यह वी8 कार इसलिए खास है क्योंकि इसे डोनाल्ड ट्रंप ने 2007 में खरीदा था। इस कार को उन्होंने दो साल चलाया। इन चार सालों में यह कार महज 2400 मील ही चल सकी। 490 एचपी की शक्ति देने वाली यह कार 200 मील प्रति घंटे की उच्च गति पकड़ लेती है। इस कार को चार वर्जन में फेरारी ने बाजार में उतारा था लेकिन इसका प्रोडक्शन बंद करने के बाद कंपनी ने यह आंकड़ा कभी साझा नहीं किया कि उसने कितनी कार बेची।
अपनी जवानी के दिनों में ट्रंफ ने ये कार खरीदी थी अब यह एक शानदार विंटेज कार बन चुकी है। 1955 से 1966 तक बनी रोल्स रॉयस की यह कार कंपनी की सिग्नेचर कारों में से एक थी। 6 सिलेंडर इंजन के साथ यह 100 मील प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती थी। इसमें चार स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन लगा था।
यह वी12 529 एचपी की शक्ति देने वाली सुपरकार है। इसे पिछले सात सितंबर में 460000 डॉलर में ईबे से बेचा गया। इस मॉडल को 1990 से लेकर 2001 तक बनी यह पहली लैंबोर्गिनी थी जो 200 मील प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंची। इसे लिमिटेड एडिशन के तहत बेचा गया था। यह कार 15 हजार मील चली थी। दियाबलो रोडस्टर इलेक्ट्रॉनिक कार्बन फाइबर टॉप के साथ आई थी लेकिन इस पर यूनीक बैजिंग अलग से थी।
ट्रंप की कैडीलैक लिमोजीन को 68 हजार 261 डॉलर में इस साल के शुरू में इंग्लैंड के बोन्हमास में बिकी। इस कार को उसी अंदाज में कैडीलैक डिजाइन करने को तैयार हो गए हैं जिस तरह से ये 80 के दशक में दिखती थी। इसे दो प्रोटोटाइप के तहत डिजाइन करना शुरू किया गया है जिसमें ट्रंप एग्जीक्यूटिव सीरीज और ट्रंप गोल्डन सीरीज शामिल है। इस गाड़ी को डिलिंजर कोच वर्क तैयार कर रहा है। ट्रंप कैडीलैक ने अपना डेब्यू लास वेगास में जनवरी 1987 और जनवरी 1988 में अपना डेब्यू किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि नई सीरीज में यह कितने नंबर बटोर पाती है।