फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिंद्रा की गाड़ियां खरीदने का बेहतरीन मौका, XUV500, Marazzo पर मिल रही जबरदस्त छूट

Tue, 11 Jun 2019 03:27 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 11 Jun 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
upto to rs 55,000 discount on mahindra cars and suv included Mahindra XUV500 and mahindra marazzo
Mahindra Cars - फोटो : सांकेतिक

जून की इस चिलचिलाती गर्मी में महिंद्रा राहत की खबर लेकर आई है। महिंद्रा की कारों पर 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर का जा रहा है। यह डिस्काउंट महिंद्रा के डीलरों की तरफ से दिया जा रहा है। जानते हैं महिंद्रा की किन कारों पर है डिस्काउंट...


 

महिंद्रा TUV300, TUV300 Plus

upto to rs 55,000 discount on mahindra cars and suv included Mahindra XUV500 and mahindra marazzo
mahindra TUV 300

महिंद्रा ने हाल ही में इस कार को अपडेट किया है और फ्रंट ग्रिल के साथ ब्लैक बॉडी क्लैडिंग जैसे फीचर शामिल किए गए हैं। कंपनी अब अपनी इस कार पर 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, वहीं 9 सीटर TUV300 Plus पर 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। TUV300 में 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगा हुआ है, जो 100 एचपी की पावर देता है, जबकि TUV300 Plus में 2.2 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 120 एचपी की पावर देता है।
 

महिंद्रा KUV100 NXT

upto to rs 55,000 discount on mahindra cars and suv included Mahindra XUV500 and mahindra marazzo
Mahindra KUV100

महिंद्रा इस कार पर 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है एंट्री सेंगमेंट की इस पहली मोनोकॉक हैचबैक में पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट आते हैं। 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 83 एचपी की पावर और 1.2 लीटर का डीजल इंजन 78 एचपी की पावर देता है। इस कार की टक्कर मारुति सुजुकी इग्निस और फोर्ड फ्रीस्टाइल से है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिन्द्रा स्कॉर्पियो

upto to rs 55,000 discount on mahindra cars and suv included Mahindra XUV500 and mahindra marazzo
Mahindra Scorpio

महिन्द्रा नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो को अगले साल 2020 में करेगी। कंपनी ने इस कार को 2002 में लांच किया था। वहीं डीलर इस कार पर 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। यह छूट स्कॉर्पियो के चुनिंदा वेरियंट्स पर ही मिलेगी। स्कॉर्पियो में दो डीजल इंजन आते हैं 2.5 लीटर और 2.2 लीटर डीजल इंजन। वहीं इसके टॉप वेरिंट में 4 व्हील ड्राइव का फीचर मिलता है।
 

विज्ञापन

महिंद्रा जाइलो

upto to rs 55,000 discount on mahindra cars and suv included Mahindra XUV500 and mahindra marazzo
mahindra Xylo - फोटो : Youtube

कंपनी अपनी स्पेसियस और जबरदस्त इंजन वाली एमपीवी कार पर 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जाइलो दो इंजन आप्शंस में आती है। इसमें 2.5 लीटर का 93 एचपी की पावर वाला इंजन और 2.2 लीटर का डीजल इंजन 119 एचपी की पावर देता है। हालांकि जाइलो केवल 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ ही आती है। खबरों के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस कार नए उत्सर्जन मानको के चलते बंद कर सकती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed