जीप लांच करने जा रही है 4 नई SUV, कीमत हो सकती है 8 लाख रुपए शुरू
JEEP SUB-4 METER SUV
भारत में लांच होने वाली सब 4-मीटर एसयूवी नई फिएट पांडा के प्लेटर्फाम पर बनाई जाएगी। जिसको बाजार में टाटा नेक्सन, मारुति विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड इकोस्पोर्ट से कड़ी टक्कर मिलेगी। हालांकि लांच होने वाली यह नई सब 4-मीटर एसयूवी इन कारों से कुछ महंगी हो सकती है। इस कार को भारत मे 2020 तक लांच किया जाएगा।
कार के बारे में हालांकि अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कयासे लगाए जा रहे हैं कि सब 4-मीटर एसयूवी में फिएट वाला 1.6 लीटर एमजेडी डीजल इंजन का दूसरा संस्करण दिया जा सकता है। कार की कीमत को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 8 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
JEEP RENEGADE
भारत में आने वाली जीप एसयूवी में एक और खास नाम जीप रेनेगेड है। इस मॉडल को कंपास के नीचे स्थित किया जाएगा। जो कि हुंडई क्रेटा और रेनॉल्ट कैप्चर की चुनौती देगी। कार को कंपास से कुछ छोटे और चौड़े मंच पर तैयार किया जाएगा। जीप रेनेगेड के पेट्रोल वर्जन में 162बीएचपी का 1.4-लीटर वाला मल्टीएयर इंजन दिया जा सकता है।
कंपनी इस कार में 1.6 लीटर एमजेडी डीजल इंजन का भी चयन कर सकती है। कार को 2019 के मध्य तक लांच किए जाने की उम्मीद है। जीप रेनेगेड की कीमत भारत में 10 लाख से 16 लाख के बीच रखी जा सकती है।
जीप भारतीय बाजार में 7 सीटर प्रीमियम एसयूवी भी लांच करेगी। यह एसयूवी कंपास मंच पर बेस्ड होगी। बता दें, कि फिएट जीप कंपास एसयूवी के आधार पर अपनी 7-सीटर एसयूवी पर भी काम कर रहा है। हालांकि, एसयूवी के बारे में सटीक जानकारी अभी तक जारी नहीं की जा रही है। इस कार के 2021 से 2022 तक लांच होने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 30 लाख रुपए से 40 लाख रुपए हो सकती है।
भारत में लांच होन वाली कारों में अगला नाम एसयूवी जीप रैंगलर का है। 2017 लॉस एंजिल्स के ऑटो शो में इसे पहली बार दिखाया गया था। इस कार को 2019 के शुरूआती महिनों में लांच होने की उम्मीद है। नई जीप रैंगलर में कंपनी कुछ बाहरी बदलाव करेगी। जबकि इसके इंजन में मौजूदा 3.6 लीटर वाला वी 6 पेट्रोल और 2.8 लीटर सीआरडी टर्बोचार्ज डीजल इंजन दिया जा सकता है। इस कार को 58 लाख रुपए से 72 लाख रुपए तक की रेंज में उतारा जा सकता है।