ह्यूंदै मोटर्स की नेक्स्ट जेनरेशन प्रीमियम सेडान सोनाटा कई मायनों में खास होगी। नई सोनाटा परंपरागत मॉडल की बजाय हाइब्रिड होगी। वहीं इसमें बैटरी की चार्जिंग के लिए खास सुविधा दी जाएगी। नई सोनाटा को अगले साल लॉन्च किया जाना है। जानते हैं नई सोनाटा में क्या होगा खास...
एक्टिव शिफ्ट कंट्रोल का फीचर
2 of 6
2020 hyundai sonata hybrid-1
- फोटो : Motor1
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाटा के हाइब्रिड वेरियंट में सोलर पैनल रूफ का फीचर मिलेगा , साथ ही इसमें एक्टिव शिफ्ट कंट्रोल का फीचर भी दिया जाएगा। सोनाटा हाइब्रिड में लगी सोलर पैनल रूफ कार की बैटरी को चार्ज करने में मदद करेगी। ह्यूंदै के मुताबिक कार जितनी देर तक धूप में रहेगी, बैटरी उतनी जल्दी चार्ज होगी।
1300 किमी तक की रेंज
3 of 6
2020 hyundai sonata hybrid-2
- फोटो : motor1
ह्यूंदै के मुताबिक बैटरी को फुल चार्ज होने के लिये कम से कम छह घंटे का वक्त चाहिये। जिसके बाद कार 1300 किमी तक की रेंज तय कर सकेगी। कार की छत पर सोलर पैनल मिलेंगे, जो विंडशील्ड के ऊपर से लेकर पीछे की विंडो तक फैले होंगे। हालांकि हाइब्रिड वर्जन को फिलहाल अभी दक्षिण कोरिया में ही लॉन्च किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह अमेरिका समेत बाकी देशों में भी पहुंचेगा।
कैसकैडिंग फ्रंट ग्रिल डिजाइन
4 of 6
2020 hyundai sonata hybrid Red
- फोटो : Twitter
वहीं इसके एक्टिव शिफ्ट कंट्रोल टेक्नोलॉजी की बात करें, तो यह फीचर हाइब्रिड कंट्रोल यूनिट की स्पीड और ट्रांसमिशन को कंट्रोल करेगा। वहीं इससे गियरशिफ्ट टाइम में भी 30 फीसदी की बचत होगी। नई सोनाटा में कैसकैडिंग फ्रंट ग्रिल डिजाइन, पीछे की तरफ स्माल स्पॉयलर और डिजाइनर व्हील्स मिलेंगे।
फ्यूल एफिशियंसी 20.01 किमी प्रति लीटर
5 of 6
2020 hyundai sonata hybrid Interior
- फोटो : Twitter
नई सोनाटा के इंजन की बात करें, तो इसमें जी2.0 GDi HEV इंजन मिलेगा, जो 150 बीएचपी की पावर और 188 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं हाइब्रिड सिस्टम में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 38 KW की पावर और 205 एनएम का टॉर्क देगी। जिसके बाद कार की कुल पावर 189 बीएचपी की हो जाएगी। वहीं कार में 6 स्पीड हाइब्रिड ट्रांसमिशन मिलेगा और कार की फ्यूल एफिशियंसी 20.01 किमी प्रति लीटर होगी।