नेक्स्ट जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा का लुक अब और स्टाइलिश होने वाला है। नई क्रेटा का डिजाइन सांता फे और कोना से मिलता जुलता होगा। नई क्रेटा को पहले चीन के बाजार में लान्च किया जाएगा, जिसके बाद उसे भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इससे पहले भी 2014 में क्रेटा को चेंगदू में ग्लोबल प्रीमियर किया गया था, जबकि अगले साल जुलाई 2015 में भारत में लान्च किया गया था।
नई क्रेटा का कोड नाम ix25
2 of 6
2020 Hyundai Creta new look
ह्यूंदै ने नई क्रेटा का कोड नाम ix25 रखा है। इससे पहले नई क्रेटा को चीन में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। माना जा रहा है कि बिना किसी बदलाव के नई क्रेटा का भारत में लान्च किया जाएगा। हाल ही में नई क्रेटा को शंघाई मोटर शो में शोकेस किया गया। जहां इसका नया रूप पहली बार लोगों के सामने आया।
सांता फे एसयूवी और कोना से इंस्पायर
3 of 6
Hyundai Santa Fe New Look
सेकेंड जेनरेशन क्रेटा यानी ix25 में नया एक्सटीरियर और लेटेस्ट डिजाइन मिलेगा। वहीं इसका लुक सांता फे एसयूवी और कोना से मेल खाता है। इसके अलावा इसमें स्लीक टर्न सिग्नल, एलईडी डीआरएल और नए हेडलैंप्स मिलेंगे। वहीं इसमें कैस्केडिंग फ्रंट ग्रिल, एंगुलर फॉग लैंप, सिल्वर स्किड प्लेट जैसे फीचर मिलेंगे।
टू-टोन मशीन अलॉय व्हील्स
वहीं इसका साइड प्रोफाइल वेन्यू जैसा होगा और इसमें टू-टोन मशीन अलॉय व्हील्स मिलेंगे। वहीं इसमें स्पोर्टी डी- पिलर, रूफ रेल्स और ट्रिपल टोन लुक मिलेगा। साथ ही इसमें एलईडी टेल लैंप सेटअप, सिल्वर बंपर प्रोटेक्टर और स्किड पिलेट मिलेंगी।
व्हीलबेस 2610 एमएम
5 of 6
2020 Hyundai Creta Interiors
इसकी लंबाई 4300 एमएम, चौड़ाई 1790 एमएम और 1620 एमएम ऊंचाई होगी। इसका व्हीलबेस 2610 एमएम होगा। वर्तमान मॉडल के मुकाबले यह 30 एमएम लंबी, 10 एमएम ज्यादा चौड़ी और इसका व्हीलबेस 20 एमएम ज्यादा होगा। वहीं इसकी ऊंचाई 7 एमएम कम होगी। चीन में जो कार शोकेस की गई थी, वह 5 सीटर है, जबकि भारत में यह 7 सीटर हो सकती है। इस कार को अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो में डेब्यू किया जा सकता है।