देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर कॉर्प जल्द ही नई प्रीमियम मोटरसाइकल लान्च करेगा। हीरो की नई बाइक स्पोर्ट्स कम्यूटर सेगमेंट में होगी। माना जा रहा है कि हीरो की नई बाइक नेक्स्ट जेनरेशन करिज्मा होगी। इस बाइक को हीरो के जयपुर स्थित आर एंड डी सेंटर में डेवलेप किया जा रहा है। करिज्मा की टक्कर Pulsar RS200, Yamaha FZ25 और अपकमिंग बाइक Suzuki Gixxer 250 से होगी।
नई बाइक HX250R कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो मोटरकॉर्प हीरो की नई बाइक HX250R कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी और इसका नाम HX200R रखा जा सकता है। HX250R कॉन्सेप्ट को 2014 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। वहीं हीरो की इस नई बाइक की पिक्चर्स लीक हुई हैं। जिसमें सिंगल हेडलैंप क्लस्टर और साइड फेयरिंग दिखाई दे रही हैं। वहीं बाइक में स्पोर्ट स्पिल्ट सीट दी गई हैं।
लीक हुईं पिक्चर्स
हीरो काफी समय से अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल पर काम करने की योजना बना रहा था, वहीं करिज्मा का अपग्रेड काफी समय से लंबित था। लीक पिक्चर्स में करिज्मा का प्रोडकेशन वर्जन दिखाई दे रहा है, और बाइक लाल रंग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई बाइक काफी हल्की होगी और ज्योडेसिक ट्यूबलर चैसिस लगी होगी।
कई नए फीचर
पिक्चर्स में ट्विन हेडलैंप सेटअप के चारों तरफ ब्लैक स्ट्रिप, एलईडी टेक्नोलॉजी, ब्लैक मल्टी स्पोक अलॉय व्हील, वेंटिलेटेड डिस्क, एलईडी टर्न इंडीकेटर्स, बड़ा विंडब्लास्ट प्रोटेक्टर, हीट सील्ड के साथ सिंगल एग्जास्ट, ब्लैक इंजन समेत कई नए फीचर होंगे।
199.6 सीसी का बीएस-6 सिंगल सिलेंडर इंजन
5 of 5
Hero HX200R Karizma Cluster
नई करिज्मा में 199.6 सीसी का बीएस-6 सिंगल सिलेंडर इंजन लगा होगा, जो 18.1 बीएचपी की पावर और 17.1 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसमें 6 स्पीड ट्रांसमिशन होगा। खबरें है कि नई करिज्मा के कंसोल में नेविगेशन के साथ ब्लूटुथ कनेक्ट्विटी का फीचर हो सकता है। नई बाइक सिंगल चैनल एबीएस के साथ लान्च हो सकती है। वहीं इस बाइक को 2019 के आखिर या 2020 के ऑटो एक्सपो में लान्च किया जा सकता है।