फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फेस्टिव सीजन भारत में लॉन्च होने जा रही हैं पांच नई कारें, देखिये पूरी लिस्ट

Sun, 22 Sep 2019 09:30 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sun, 22 Sep 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
Upcoming cars in india in 2019-20 include maruti s presso, tata buzzard, mg zs ev and more
MG Rover - फोटो : Twitter

देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और मंदी से जूझ रहे ऑटो सेक्टर को त्यौहारी सीजन से काफी उम्मीदें हैं। वहीं ऑफर्स और डिस्काउंट्स के अलावा कार कंपनियां स्लोडाउन के दौरान नई कारें लॉन्च करने का जोखिम उठा रही हैं। जानते हैं आने वाले वक्त में कौन-कौन सी कारें लॉन्च होने वाली हैं...


 

मारुति सुजुकी S-Presso

Upcoming cars in india in 2019-20 include maruti s presso, tata buzzard, mg zs ev and more
Maruti S-Presso (सांकेतिक) - फोटो : Rushlane

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इस फेस्टिव सीजन में नई मिनी हैचबैक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार को इस महीने के आखिर में 30 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। मारुति ने ये कार युवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाई है, जो स्टाइलिश कार का शौक रखते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एसयूवी लुक वाली प्रेसो में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ फ्लॉटिंग टाइप टचस्क्रीन का भी फीचर मिलेगा। वहीं इसमें लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स तो मिलेंगे ही, साथ ही इसे दो इंजन ऑप्शन 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
 

रेनो क्विड फेसलिफ्ट

Upcoming cars in india in 2019-20 include maruti s presso, tata buzzard, mg zs ev and more
2019 Renault Kwid facelift

हैचबेक सेगमेंट में Renault Kwid को हाल ही में चीन में 6.22 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। हालांकि चीन में लॉन्च हुई कार इलेक्ट्रिक है। वहीं भारत में लॉन्च होने वाली क्विड में 1.0 लीटर का इंजन दिया जा सकता है। वहीं लुक के मामले में यह चीन में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कार जैसी हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई क्विड का सामने का हिस्सा क्विड के K-ZE कॉन्सेप्ट जैसा भी हो सकता है।

नए मॉडल में BS-6 कंप्लायंट इंजन मिलेगा। कार की संभावित कीमत 3 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। नए मॉडल में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर और पैसेंजर सीट बेल्ड वॉर्निंग, हाई स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स के अलावा 4जी वाई-फाई कनेक्टिविटी वाला 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑनलाइन म्यूजिक और रिमोट व्हीकल टेलेमिट्री फीचर मिल सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

MG ZS इलेक्ट्रिक एसयूवी

Upcoming cars in india in 2019-20 include maruti s presso, tata buzzard, mg zs ev and more
MG Motor Electric SUV ZS EV - फोटो : Social

एमजी मोटर्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर ZS इलेक्ट्रिक एसयूवी को टीज किया था। कंपनी इस कार को गुजरात स्थित प्लांट में लगाएगी। हालांकि भारत में लॉन्च होने वाली कार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन चीन में लॉन्च चुकी ZS इलेक्टट्रिक एसयूवी में 150 एचपी की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 3.1 सेकेंड में 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। साथ ही, सिंगल चार्ज में यह 335 किमी की दूरी तय करती है।

भारत में लॉन्च होने जा रही एसयूवी की रेंज कितनी होगी इसके बारे में अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें बड़ी पैनोरैमिक सनरूफ और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। साथ ही, यह हैक्टर में आने वाली खास iSmart नेक्स्ट जेन कनेक्टिविटी से लैस होगी।
 

विज्ञापन

टाटा बुजार्ड

Upcoming cars in india in 2019-20 include maruti s presso, tata buzzard, mg zs ev and more
tata Buzzard - फोटो : सांकेतिक

टाटा मोटर्स ने इस साल जिनेवा मोटर शो में बुजार्ड को शोकेस किया था। वहीं टाटा मोटर्स हैरियर का सा सीटर वर्जन जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। भारत में इसका नाम कैसिनी रखा जा सकता है। इस कार को इंपैक्ट डिजाइन 2.0 पर बनाया गया है, जिस पर लैंड रोवर डी8 को बनाया जाता है। इस प्लेटफॉर्म को जैगुआर लैंड रोवर के साथ मिल कर बबनाया गया है।

इसमें हैरियर क्रियोटेक 2.0 डीजल इंजन मिलेगा, जो 140 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटो गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें तीन इंजन ड्राइव मोड इको, सिटी और स्पोर्ट मिलेंगे, जिसे सामान्य, रफ और भीगे रास्ते पर चलाया जा सकेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed