{"_id":"5eff3c458ebc3e42ec14a8a5","slug":"upcoming-cars-in-india-honda-civic-bs6-diesel-all-new-honda-city-2020-launch-date-in-india-honda-city-2020-5th-generation-india-new-honda-city-2020-india-interior-honda-city-2020-new-features-honda-city-2020-safety-features-mg-hector-plus-launch-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में इस महीने लॉन्च होने वाली हैं ये 3 शानदार कारें, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में इस महीने लॉन्च होने वाली हैं ये 3 शानदार कारें, जानें डिटेल्स
Fri, 03 Jul 2020 07:40 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 03 Jul 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
Honda City 2020 5th Generation
- फोटो : Honda
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार 2018 से बिक्री के मोर्चे पर संघर्ष कर रहा है और हाल ही में महामारी ने चीजों को बदतर बना दिया है। संक्रमण का प्रकोप न सिर्फ ग्राहकों को डीलरशिप से दूर रख रहा है, बल्कि इसके चलते वित्तीय असर ने ग्राहकों के खरीद की भावना को भी प्रभावित किया है। लोग अब पैसों को बचाने में यकीन करने लगे हैं। ऐसे समय में कार निर्माता बिक्री बढ़ाने के लिए भारी छूट और लचीले फाइनेंसिंग ऑप्शंस की पेशकश करने जैसी रणनीतियों से अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, संकट के इस समय में ऑटोमोबाइल सेक्टर में हलचल पैदा करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कदम नए प्रॉडक्ट लॉन्च करना होगा। और ठीक यही ऑटोमोबाइल कंपनियां करने की योजना बना रही हैं। भारत में जुलाई के महीने में 3 नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं।
Honda City
- फोटो : Honda
Honda City
Honda (होंडा) इस महीने भारत में अपनी पॉपुलर सेडान कार ऑल-न्यू City (सिटी) लॉन्च करने वाली है और उसने ग्रेटर नोएडा प्लांट में इसका निर्माण शुरू कर दिया है। इस कार की लॉन्चिंग में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं। जापानी कार निर्माता ने पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी के लिए आधिकारिक तौर पर बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट के जरिए सिर्फ 5,000 रुपये की टोकन राशि में इस कार को बुक किया जा सकता है।

नई होंडा सिटी में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 1.5 लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6600 rpm पर 121 PS का पावर और 4300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह नई तकनीक VTC के साथ पेश किया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड सीवीटी के साथ आता है। यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन में 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर और CVT के साथ 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि डीजल वेरिएंट में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 3600 rpm पर 100 PS का पावर और 1750 rpm पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। य़ह इंजन 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Civic
- फोटो : For Representation Only
Honda Civic BS6
Honda अपनी नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाली Civic को भी इसी महीने लॉन्च करेगी। कंपनी ने कार के डीजल वेरिएंट्स की प्री-लॉन्च बुकिंग्स शुरू कर दी है। Honda Civic की 10वीं पीढ़ी की डीजल वेरिएंट का काफी समय से इंतजार था। इसकी बिक्री भी इसी महीने शुरू हो जाएगी। Honda ने Civic के पेट्रोल वेरिएंट को भारत में मार्च 2019 में लॉन्च कर दिया था। Civic डीजल वेरिएंट में 1.6 लीटर i-DTEC टर्बो इंजन मिलेगा। इस इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट में सिर्फ एक CVT गियरबॉक्स मिलता है।

MG Hector Plus
- फोटो : Social Media
MG Hector Plus
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) अपनी नई एसयूवी MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) को भारत में जुलाई के महीने के दूसरे हफ्ते में लॉन्च करेगी। एमजी मोटर इंडिया ने कुछ दिनों पहले ही हेक्टर प्लस एसयूवी को कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन लिस्ट किया है। एमजी ने हाल ही में एलान किया था कि उसने हालोल, गुजरात संयंत्र में हेक्टर प्लस का निर्माण शुरू कर दिया है।