फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्च में लॉन्च होने वाली हैं ये शानदार बाइक्स, कतार में हैं सुपर बाइक्स भी

Fri, 01 Mar 2019 08:35 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 01 Mar 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Upcoming bikes in march in india, harley davidson street glide special to yamaha mt 15
Honda-Africa-Twin

मार्च में कई नई बाइक्स लॉन्च होने की तैयारी कर रही हैं। मार्च में सुपर बाइक्स से लेकर एडवेंचर बाइक्स आने वाली हैं, जिनका बाइक लवर्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन बाइक्स की कीमत 32 लाख रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक है। आइए डालते हैं इन बाइक्स पर नजर...


 

हार्ले डेविडसन स्ट्रीट ग्लाइड स्पेशल

Upcoming bikes in march in india, harley davidson street glide special to yamaha mt 15
Harley-Davidson Street Glide Special

आइए सबसे पहले नजर डालते हैं मार्च में लॉन्च होने वाली हार्ले डेविडसन दो नई बाइक्स स्ट्रीट ग्लाइड स्पेशल और फोर्टी-एट स्पेशल लॉन्च करने वाला है। हाले इन दोनों बाइक्स को 14 मार्च को लॉन्च करेगा। स्ट्रीट ग्लाइड स्पेशल में स्टैंडर्ड वैरियंट से अलग कुछ बदलाव किए गए हैं। स्ट्रीट ग्लाइड टूरर बाइक में नया Milwaukee-Eight 114 इंजन लगा होगा, जबकि स्टैंडर्ड में Milwaukee-Eight 107 इंजन लगा हुआ है। वहीं 1868 सीसी वाली स्ट्रीट ग्लाइड स्पेशल में 163 एनएम का टार्क मिलेगा। स्ट्रीट ग्लाइड में नया पेंट और नए अलॉय व्हील डिजाइन मिलेंगे। 2018 स्ट्रीट ग्लाइड की एक्स-शोरूम कीमत 30.53 लाख रुपये थी, वहीं नए मॉडल की कीमत डेढ़ लाख रुपए महंगी होगी।
 

हार्ले डेविडसन फोर्टी-एट स्पेशल

Upcoming bikes in march in india, harley davidson street glide special to yamaha mt 15
Harley Davidson Forty Eight Special

हार्ले फोर्टी-एट स्पेशल में 1200 सीसी का इंजन दिया गया है,3500 आरपीएम पर 97 एनएम का टार्क देता है। वहीं नई फोर्टी-एट स्पेशल पुरानी के मुकाबले साइज में छोटी होगी। इसके अलावा इसमें कीलेस इग्निगेशन का फीचर मिलेगा। साथ यह तीन रंगों विविड ब्लैक, विक्ड रेड और बिलियर्ड व्हाइट रंग में मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि फोर्टी-एट स्पेशल की कीमत 11.5 लाख रुपये के आसपास होगी।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यामाहा एमटी-15

Upcoming bikes in march in india, harley davidson street glide special to yamaha mt 15
Yamaha MT-15

मुताबिक यामाहा डीलरों ने अपकमिंग एमटी-15 की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। इस बाइक को 15 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस बाइक की टेस्टिंग के दौरान कई फोटो भी सामने आ चुकी हैं। एमटी-15 बाइक आर15 वी3.0 का नेक्ड स्ट्रीटफाइटर वैरियंट है। इसमें 155 सीसी का लिक्विड कूल्ड इंजन और फ्यूल इंजेक्टेड यूनिट दी गई है। यह 19.3 बीएचपी की पॉवर और 14.7 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें स्लिपर क्लच के साथ 6 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। एबीएस वैरियंट के साथ R15 V3 की कीमत 1.39 लाख रुपए है, जबकि MT15 की कीमत 1.2 लाख रुपए के आसपास होगी।
 

विज्ञापन

हीरो एक्स-पल्स 200

Upcoming bikes in march in india, harley davidson street glide special to yamaha mt 15
Hero XPulse

इन दोनों मोटरसाइकिल्स को पिछले साल आईसीएमए में शोकेस किया गया था, तभी से बाइक लवर्स को इनकी लॉन्चिंग का इंतजार है। एक्सपल्स 200 सस्ती ऑफरोड एडवेंचर बाइक है, वहीं एक्सपल्स 200टी रोड फोकस्ड टूरर बाइक है, जिसमें इंजन, चैसिस और ब्रैक्स एक्सपल्स 200 के दिए गए हैं। बाइक में इसके मैकेनिकल्स के साथ एक्सपल्स में 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ 18.4 एचपी की पॉवर और 17.1 एनएम वाला 200 सीसी इंजन दिया गया है। बाइक में  एलईडी हेडलैंप्स, सिंगल-चैनल एबीएस, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी आदि दिए जाएंगे। 2019 एक्सपल्स 200टी में रिलेक्स्ड राइडिंग पॉजिशन, 30 मिमी लोअर ग्राउंड क्लियरेंस, टॉलर गियरिंग और नए हेंडलबार दिए जाएंगे। बाइक में सिंगल एबीएस के साथ 17-इंच के व्हील्स दिए जाएंगे। इसकी कीमत 1.05 लाख के आसपास होगी, वहीं एक्सटी पल्स इससे मंहगी होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed