मारुति सुजुकी की सबसे पॉपुलर एंट्री लेवल कार ऑल्टो 800 के बंद करने की खबरों के बीच एक अच्छी खबर आई है। मारुति अपनी नई नेक्स्ट जेनरेशन ऑल्टो को जल्द ही लान्च कर सकती है। वहीं नई मारुति ऑल्टो में बीएस-6 इंजन लगा हो सकता है।
मारुति का पहला बीएस-6 इंजन जल्द
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति के पास बीएस-6 इंजनों की लान्चिंग को लेकर डेडलाइन है और मारुति को जनवरी 2020 से लेकर अप्रैल 2020 तक सभी गाड़ियों में बीएस-6 इंजन लगाने हैं। वहीं मारुति का पहला बीएस-6 इंजन अगले कुछ ही महीनों में लान्च होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही से (अप्रैल से जून) के बीच कुछ कारों के लिए इंजन लांच करेगी।
ऩई ऑल्टो 1.0 लीटर इंजन
3 of 5
2019 maruti alto-1
- फोटो : ZIGwheels
रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यू जेनरेशन ऑल्टो को इस साल जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में लान्च किया जा सकता है। नई ऑल्टो को 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस फ्यूचर एस कॉन्सेप्ट के डिजाइन को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा। वहीं नई ऑल्टो पर Alto K10 का बैज लगा होगा और केवल 1.0 लीटर इंजन साथ लान्च हो सकती है।
नई ऑल्टो में 1.0 लीटर का K10B पेट्रोल इंजन
नई ऑल्टो में 1.0 लीटर का K10B पेट्रोल इंजन लगा होगा, जो वैगन आर और सिलेरियो में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस इंजन के साख 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5 स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन दिया जाएगा। नई ऑल्टो की टक्कर महिन्द्रा की केयूवी100 और रेनो की क्विड से होगी और इसे माइक्रो एसयूवी लुक में लान्च किया जा सकता है।
ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन बंद
इससे पहले खबरें आई थीं कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। वहीं मारुति इसके नए वर्जन को लगातार टेस्ट कर रही है और टेस्टिंग के दौरान कई तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति ने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो 800 का प्रोडक्शन रोक दिया है। वहीं मारुति ऑल्टो 1.0 लीटर इंजन का प्रोडक्शन जारी रखेगी।