सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अक्सर बड़ी-बड़ी सेलिब्रीटीज से अजीबोगरीब डिमांड्स की खबरें आम है। लेकिन इस बार महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा से लोगों ने अनोखी डिमांड कर डाली। बात यहां तक पहुंच गई कि कई लोगों ने उनसे नई 27 लाख की एसयूवी गिफ्ट में मांग ली। पढ़ें क्या है पूरा माजरा...
लोगों ने आनंद महिन्द्रा से गिफ्ट में मांगी 27 लाख की एसयूवी !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के रहने वाले एक शख्स ने हाल ही में व्हाइट कलर की Mahindra Alturas G4 खरीदी, जिसकी फोटो खींच कर उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर शेयर कर दी और आनंद महिन्द्रा को टैग कर दिया। गाजियाबाद के रहने वाले शख्स ने लिखा कि हम अल्टुरस पर अपनी राइड एन्जॉय कर रहे हैं।
वहीं आनंद महिन्द्रा भी खुद ट्विटर पर खासे एक्टिव रहते हैं। इससे पहले महिन्द्रा ने ट्विटर पर अल्टुरस का वीडियो शेयर किया था, जिसके जवाब में गाजियाबाद में रहने वाले शख्स ने अपनी कार की फोटो शेयर की दी। आनंद महिन्द्रा ने उस शख्स को रिप्लाई किया कि व्हाइट कलर अच्छा लगा रहा है। बस फिर क्या था, लोग शुरू हो गए और महिन्द्रा से ऐसी कार गिफ्ट में देने की मांग करने लगे। एक शख्स ने लिखा, ‘सर ऐसी एक कार गिफ्ट कर दो मुझे’। वहीं अन्य यूजर वंशदीप सिंह ने भी महिन्द्रा से एक कार गिफ्ट करने की मांग कर डाली।
यहां तक कि लोगों ने महिन्द्रा से मच अवेटेड कार Mahindra XUV300 को जल्दी शोरूम तक भेजने और डीलरों से कह कर बढ़िया डिस्काउंट देने की मांग भी की। वहीं एक शख्स ने महिन्द्रा से मांग की कि उन्हें उनकी XUV500 के बदले एक्सचेंज में Alturas G4 दे दी जाए। हालांकि आनंद महिन्द्रा ने लोगों की मांग पर कोई जवाब नहीं दिया।
गौरतलब है कि पिछले महीने ही महिन्द्रा ने अपनी अब तक की सबसे महंगी लग्जरी एसयूवी अल्टुरस जी4 को लॉन्च किया था। इस कार को सेकेंड जेनरेशन सॉन्गयोंग रेक्सटॉन भी कहा जा रहा है। इस कार की शुरुआती कीमत 26.95 लाख रुपए है, वहीं ऑनरोड कीमत 31 लाख के आसपास है। कंपनी ने इसके दो ही वैरियंट लॉन्च किए हैं।