{"_id":"5e2d4ac68ebc3e4b4102728f","slug":"tvs-iqube-electric-scooter-price-in-india-tvs-iqube-electric-scooter-features-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TVS iQube Electric Scooter लॉन्च, Bajaj Chetak और Benling Aura से मुकाबला, जानें कीमत, फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
TVS iQube Electric Scooter लॉन्च, Bajaj Chetak और Benling Aura से मुकाबला, जानें कीमत, फीचर्स
Sun, 26 Jan 2020 01:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube (आईक्यूब) लॉन्च कर दिया है। Bajaj (बजाज) के बाद TVS दूसरी भारतीय कंपनी है जिसने भारतीय बाजार में अपना Electric Scooter (इलेक्ट्रिक स्कूटर) लॉन्च किया है। टीवीएस अपने नए स्कूटर iQube के हर महीने 1000 यूनिट तैयार करेगी और पहले कुछ दिनों में लगभग 100 यूनिट बेचने की उम्मीद है। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर या चुनिंदा डीलरशिप पर 5,000 रुपये में TVS iQube की बुकिंग कर सकते हैं। इसकी बिक्री सबसे पहले बंगलूरू में की जाएगी। जिसके बाद इसे देश के अन्य शहरों में भी बेचा जाएगा।
विज्ञापन
स्कूटर के लॉन्चिंग इवेंट पर टीवीएस मोटर के चेयरमेन वेणु श्रीनिवासन ने कहा कि TVS Motor सभी इनोवेशन ग्राहकों को ध्यान में रखकर करती है। कंपनी का ध्यान देश के 'ग्रीन और कनेक्टेड' युवाओं पर है। हमने इन्हें टीवीएस इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में शामिल किया है। TVS iQube इलेक्ट्रिक एडवांस ड्राइवट्रेन और Next Generation TVS स्मार्टएक्सकनेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
TVS iQube पर कंपनी साल 2018 से काम कर रही थी। TVS ने 2 साल पहले Auto Expo 218 (ऑटो एक्सपो 2018) में iQube का प्रोटोटाइप लॉन्च किया था।कंपनी ने अब स्कूटर का प्रॉडक्शन वर्जन लॉन्च किय गया है। यानी इस स्कूटर और डिलीवरी किए जाने वाले उत्पाद में कोई खास अंदर नहीं होगा। इसके अलावा चीनी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी की भारतीय इकाई Benling India ने भी भारत में अपना नया electric scooter Aura लॉन्च किया है।