{"_id":"5f4e58b68ebc3e52e4334e8b","slug":"toyota-kirloskar-motor-sales-august-2020-royal-enfield-sales-august-2020-royal-enfield-sales-figures-car-sales-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Kirloskar की बिक्री अगस्त में 48 फीसदी घटी, तो Royal Enfield की बिक्री में आई पांच फीसदी की कमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Toyota Kirloskar की बिक्री अगस्त में 48 फीसदी घटी, तो Royal Enfield की बिक्री में आई पांच फीसदी की कमी
Tue, 01 Sep 2020 07:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 01 Sep 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Toyota Yaris
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) की बिक्री अगस्त में 48.08 फीसदी घटकर 5,555 यूनिट्स रह गई। अगस्त, 2019 में कंपनी ने 10,701 वाहन बेचे थे। जबकि दोपहिया वाहन इकाई Royal Enfield की अगस्त में कुल बिक्री पांच फीसदी की कमी आई है।
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं सेवा) नवीन सोनी ने बयान में कहा, "कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह से अगस्त में हमारी शुरुआत काफी असमंजस की स्थिति के साथ हुई। इसका मांग और आपूर्ति दोनों के परिदृश्य पर असर पड़ा।"
Toyota fortuner 4X4
- फोटो : Toyota (For Reference Only)
उन्होंने कहा, "हालांकि, अच्छी बात यह रही कि अगस्त में ज्यादातर मॉडलों की मांग बढ़ी। इस दौरान ग्राहकों की पूछताछ और ऑर्डर भी सुधरे।"
उन्होंने कहा कि बंगलूरू और आसपास के इलाकों में कोविड-19 के मामले बढ़ने से वाहनों की आपूर्ति में समस्या आ रही है।
उन्होंने कहा कि बंगलूरू और आसपास के इलाकों में कोविड-19 के मामले बढ़ने से वाहनों की आपूर्ति में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Royal Enfield Classic 350
- फोटो : For Reference Only
रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आई कमी
Eicher Motors Limited (आयशर मोटर्स लिमिटेड) की दोपहिया वाहन इकाई Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की अगस्त में कुल बिक्री पांच फीसदी गिरकर 50,144 वाहन रही। पिछले साल इसी माह में कंपनी की बिक्री 52,904 मोटरसाइकिल थी।
Eicher Motors Limited (आयशर मोटर्स लिमिटेड) की दोपहिया वाहन इकाई Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की अगस्त में कुल बिक्री पांच फीसदी गिरकर 50,144 वाहन रही। पिछले साल इसी माह में कंपनी की बिक्री 52,904 मोटरसाइकिल थी।
विज्ञापन
Royal Enfield classic 350
- फोटो : For Reference Only
शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने मंगलवार को कहा कि समीक्षावधि में उसकी 350cc तक इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल की बिक्री 46,357 यूनिट रही। यह पिछली अगस्त की 44,694 यूनिट की बिक्री से चार फीसदी ज्यादा है।