फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति की नई Ertiga पहुंची पहले पायदान पर, ग्राहकों को ‘तरसीं’ Marazzo और Honda BR-V

Sat, 09 Mar 2019 05:14 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमऱ उजाला
ऑटो डेस्क, अमऱ उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 09 Mar 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Toyota Crysta, Mahindra Marazzo Rival Maruti suzuki Ertiga tops in MPV car sales in February, 2019
maruti-suzuki-ertiga

Maruti Ertiga की रि-लॉन्चिंग मारुति के लिए भाग्यशाली साबित हुई है। मारुति की MPV यानी मल्टी पर्पज व्हीकल अर्टिगा का नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछली फरवरी के मुकाबले इस साल फऱवरी में अर्टिगा की 72 प्रतिशत ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं। वहीं Mahindra Marazzo उतना करिश्मा नहीं दिखा पाई जितनी उम्मीद जताई जा रही थी।


 

फऱवरी में 7975 यूनिट्स बिकी

Toyota Crysta, Mahindra Marazzo Rival Maruti suzuki Ertiga tops in MPV car sales in February, 2019
anand mahindra marazzo

इस साल फऱवरी में एमपीवी सेगमेंट में जारी बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक अर्टिगा की 7975 यूनिट्स की बिक्री हुई, वहीं फरवरी 2018 में यह आंकड़ा 4645 यूनिट्स ही था। आंकड़ों के हिसाब से अर्टिगा एमपीवी ने हर महीने 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाई है। अर्टिगा को पिछले साल के नवंबर 2018 में लॉन्च किया गया था, और इसका नया लुक लोगों को बेहद पसंद आया था।
 

बोलेरो दूसरे नंबर पर

Toyota Crysta, Mahindra Marazzo Rival Maruti suzuki Ertiga tops in MPV car sales in February, 2019
Mahindra Bolero

ऐसा नहीं कि अर्टिगा की बिक्री केवल फरवरी में ही बढ़ी है। इस साल जनवरी में भी अर्टिगा की 6,352 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस सेगमेंट की टॉप 5 कारों की बात करें, तो अर्टिगा इनमें पहले स्थान पर रही है। वहीं इस सेगमेंट एक नई एंट्री हुई है, वह है महिन्द्रा बोलेरो की। महिन्द्रा बोलेरो की अर्टिगा से एक यूनिट कम 7974 यूनिट्स बिकीं। माना जा रहा है कि चुनावों की तारीख जल्दी आने के चलते बोलेरो की बिक्री में अचानक तेजी दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस्टा दूसरे स्थान पर

Toyota Crysta, Mahindra Marazzo Rival Maruti suzuki Ertiga tops in MPV car sales in February, 2019
Innova Crysta G Plus

वहीं इस सेगमेंट में इनोवा क्रिस्टा खिसक कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। फरवरी में क्रिस्टा की 6334 यूनिट्स ही बिक पाईं। वहीं महिन्द्रा मराजो को एनसीएपी क्रैश टेस्ट में सुरक्षित कार के तौर पर 4 रेटिंग मिलने के बावजूद मात्र 2881 यूनिट्स ही बिकीं, जबकि जनवरी में 3,500 यूनिट सेल हुई। जबकि पांचवे नंबर पर होंडा की बीआर-वी रही, जिसकी मात्र 270 यूनिट्स ही बिक पाईं।
 

विज्ञापन

बूट स्पेस 209 से बढ़ कर 803 लीटर

Toyota Crysta, Mahindra Marazzo Rival Maruti suzuki Ertiga tops in MPV car sales in February, 2019
Maruti ertiga Cross 2019

नई मारुति अर्टिगा को एडवांस Heartect प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, यह न केवल पहले से लंबी है, बल्कि चौड़ी और ऊंची भी है। अर्टिगा की लंबाई 4395 एमएम, चौड़ाई 1735 एमएम और ऊंचाई 1690 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस पुराना 2740 एमएम के साइज का है। वहीं इसका बूट स्पेस पहले 209 लीटर था, जो अपग्रेड अर्टिगा में सीटें गिराने बाद बढ़कर 803 लीटर हो जाता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed