कोरोना वायरस महामारी और इसके चलते देश में लगे लंबे लॉकडाउन ने ऑटो उद्योग को संकट में डाल दिया था। लेकिन, अब प्रतिबंधों में राहत मिलने के साथ इस क्षेत्र ही हालत भी सुधरती दिख रही है। इसका सबूत हैं जुलाई माह के आंकड़े। ये आंकड़े बताते हैं कि लोगों की कारों में रुचि फिर बढ़ रही है और वह कार खरीदने के लिए आगे आ रहे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उन पांच कारों के बारे में जिन्हें ग्राहकों ने खूब पसंद किया है और जिनकी बिक्री जुलाई में सबसे ज्यादा हुई है।
कार बाजार: जुलाई में इन पांच कारों की हुई जबरदस्त बिक्री, पटरी पर लौट रहा ऑटो उद्योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी वैगनआर
जुलाई में सबसे ज्यागा बिकने वाली कार का तमगा देश के मध्यमवर्ग की लोकप्रिय कार मारुति सुजुकी वैगनआर के पास रहा है। जुलाई में इस कार की 22,836 इकाइयों की बिक्री हुई है। बता दें कि पिछले साल जुलाई में यह संख्या केवल 13,515 थी। यानी की पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई में मारुति सुजुकी वैगनआर की बिक्री में करीब 69 फीसदी का इजाफा हुआ है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
इस लिस्ट में दूसरी कार भी मारुति सुजुकी की है। लोकप्रिय प्रीमियम स्पोर्ट हैचबैक मारुति सुजुकी स्विफ्ट की जुलाई महीने में 18,434 इकाइयों की बिक्री हुई है। 2020 जुलाई में 10,173 स्विफ्ट कारों की बिक्री हुई थी। तुलनात्मक रूप से देखें तो पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई में इस कार की बिक्री करीब 81 फीसदी बढ़ी है। इस कार को युवाओं ने भी खासा पसंद किया है।
मारुति सुजुकी बलेनो
दमदार इंजन के साथ आने वाली प्रीमियम हैचबैक कार मारुति सुजुकी बलेनो ने भी जुलाई में ग्राहकों को अपनी ओर खूब खींचा और इस कार की 14,729 इकाइयां बिकीं। पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा 11,575 था। इसका मतलब है कि इस कार की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। प्रीमियम सेगमेंट में इस कार ने तेजी से अपनी जगह बनाई है।
मारुति सुजुकी एर्टिगा
स्मार्ट हाइब्रिड इंजन समेत कई अन्य सुविधाओं के साथ आने वाली मारुति सुजुकी एर्टिगा ने इस सूची में चौथे स्थान पर जगह बनाई है। जुलाई महीने में इस कार की कुल 13,434 इकाइयों की बिक्री हुई है। पिछले साल जुलाई के मुकाबले इस कार की बिक्री में तकरीबन 58 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। बता दें कि जुलाई 2020 में मारुति सुजुकी एर्टिगा की केवल 8504 इकाइयों की ही बिक्री हुई थी।