{"_id":"610d5226da5d813ec0433013","slug":"interesting-facts-about-mysterious-boiling-river-of-amazon-forest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कहानी अमेजन के जंगल में मौजूद एक ऐसी नदी की, जिसके पानी में गलती से भी गिरने पर नहीं बचेगी जान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कहानी अमेजन के जंगल में मौजूद एक ऐसी नदी की, जिसके पानी में गलती से भी गिरने पर नहीं बचेगी जान
रहस्यों से भरा अमेजन जंगल एक अबूझ पहेली की तरह है। इस जंगल की गिनती दुनिया के सबसे बड़े जंगलों में होती है, क्योंकि यह अरबों एकड़ में फैला हुआ है। यह जंगल इतना विशाल है कि यह अकेले ही नौ देशों की सीमाओं को छूता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस जंगल में ऐसे जीव-जंतू और अन्य चीजें मौजूद हैं। यही वजह है कि इस जंगल में ज्यादा अंदर तक जाने के बारे में इंसान सोचता तक नहीं है। आपको बता दें कि इसी जंगल में एक ऐसी नदी मौजूद है, जिसका पानी हमेशा उबलता रहता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इसके पानी में गलती से भी कोई गिर जाए तो उसकी मौत लगभग तय है।
पेरू में मौजूद इस रहस्यमय नदी की खोज भूवैज्ञानिक आंद्रे रूजो ने साल 2011 में की थी। मयानतुयाकू नामक इस नदी की खोज की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है, जिसके बारे में आंद्रे रूजो ने बताया है। दरअसल, बचपन से ही रूजो ने ऐसी काल्पनिक नदियों की कहानियां सुन रखी थी, जो उन्हें आश्चर्य से भर देती थीं, लेकिन तब उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अहसास नहीं था कि ऐसी नदी सच में होती है।
2 of 5
अमेजन की उबलती नदी
- फोटो : सोशल मीडिया
आंद्रे रूजो के मुताबिक, जब वो बड़े हुए तो भी उबलती हुई नदी की कहानी हमेशा उनके दिमाग में रही। वो अक्सर ऐसा सोचते कि क्या ऐसा संभव है। यहां तक कि उन्होंने विश्वविद्यालय के अपने सहयोगियों, तेल, गैस और खनन कंपनियों से भी इस बारे में जानना चाहा, लेकिन सबका जवाब ना ही था। इसके अलावा अगर वैज्ञानिक तौर पर भी देखें तो ऐसा संभव ही नहीं है कि नदी का पानी हमेशा उबलता रहे, जब तक कि आसपास कोई सक्रिय ज्वालामुखी ना हो।
3 of 5
अमेजन की उबलती नदी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस असमंजस की स्थिति में एक दिन वो अमेजन के जंगलों में पहुंच गए, जहां उन्हें अपनी काल्पनिक कहानी सच होती हुई दिखी। उन्होंने आखिरकार ऐसी नदी को ढूंढ ही निकाला, जिसका पानी रहस्यमय तरीके से उबल रहा था। यह नदी करीब मील लंबी है। रूजो के मुताबिक, इसका पानी इतना गर्म है कि उससे आप चाय भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमेजन की उबलती नदी
- फोटो : सोशल मीडिया
आंद्रे रूजो के मुताबिक, अगर कोई इंसान या जीव-जंतु इस नदी के उबलते हुए पानी में गिर जाए, तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने खुद कई छोटे जीवों को पानी में गिरते देखा था, जो तुरंत ही मर जाते थे। बताया जाता है कि नदी के पानी का तापमान करीब 80 डिग्री सेल्सियस रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
अमेजन की उबलती नदी
- फोटो : सोशल मीडिया
रूजो ने इस नदी के बारे में 'द बॉयलिंग रिवर: एडवेंचर एंड डिस्कवरी इन द अमेजन' नाम की एक किताब भी लिखी है। इस किताब में उन्होंने नदी के रहस्यों के बारे में बताया है। उनके मुताबिक, यह नदी प्रकृति का आश्चर्य है, जिसका पानी रहस्यमय तरीके से उबल रहा है। इस बारे में वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल सका है कि इसका पानी क्यों इतना गर्म है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।