{"_id":"5a78370c4f1c1bcb268b84f0","slug":"top-5-electrical-cars-will-be-showcase-in-auto-expo-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2018 में इन 5 इलेक्ट्रिकल कारों से उठेगा पर्दा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Auto Expo 2018 में इन 5 इलेक्ट्रिकल कारों से उठेगा पर्दा
Mon, 05 Feb 2018 04:27 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Feb 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Auto Expo 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस हफ्ते शुरू होने जा रहे ऑटो एक्सपो 2018 में करीब 50 इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों का अनावरण किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि ऑटो एक्सपो में ज्यादातर वर्किंग मॉडल की गाड़ियां पेश की जाएंगी, जो दो-तीन साल में ही बाजार में अपनी जगह बना लेंगी। ऑटो एक्सपो में ज्यादातर प्रोडक्ट्स इंडियन इंडस्ट्री को ध्यान में रखकर पेश किए जाएंगे, इसलिए इन कॉन्सेप्ट के बजट दाम में होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं। आइए जानते हैं इस साल ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिकल व्हीकल के कौन-कौन से टॉप मॉडल पेश किए जा सकते हैं।
मारुति सुजुकी ई- सर्वाइवर कॉन्सेप्ट
2 of 6
Auto Expo 2018
मारुति सुजुकी ने अपने ई- सर्वाइवर कॉन्सेप्ट को इससे पहले 2017 के टोक्यो मोटर शो में भी पेश किया था। यह मारुति का पहला इलेक्ट्रिकल व्हीकल कॉन्सेप्ट हैं। बता दें कि मारुति की यह दो सीटों वाली कार बिना रूफ के आती है।
टाटा टिएगो ईवी
3 of 6
Auto Expo 2018
टाटा मोटर्स ने अपनी टिएगो की पहले फ्लैगशिप कार को साल 2016 में पहली बार लॉन्च किया था। इस सीरीज की सफलता के बाद अब कंपनी ऑटो एक्सपो 2018 में इसके अपग्रेड इलेक्ट्रिकल वेरिएंट टिएगो हैचबैक को लॉन्च कर रही है, जिसे कंपनी ने साल 2017 में यूके के एलसीवी शो (लो कार्बन व्हीकल) में भी पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिनॉल्ट जो ईवी
4 of 6
Auto Expo 2018
ऑटो एक्सपो 2018 में रिनॉल्ट भी अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉन्सेप्ट पेश कर सकती है। खबर है कि कंपनी इस साल ऑटो एक्सपो में 'रिनॉल्ट जो ईवी' का अनावरण कर सकती है। बता दें कि रिनॉल्ट का यह ईवी कॉन्सेप्ट बहुत पहले से यूरोपियन बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अब उम्मीद की जा रही है कि 'जो इलेक्ट्रिकल हैचैबक' बहुत जल्द भारतीय बाजारों में भी दस्तक देगी। इस कार को एक बार फुल चार्ज कर 65-80 मिनट के दौरान 400 किलोमीटर का सफर आसानी से तय किया जा सकता है।
विज्ञापन
मर्सिडीज बेंज ईक्यू कॉन्सेप्ट
5 of 6
Auto Expo 2018
फ्रैंकफर्ट मोटर शो 2017 में पेश होने के बाद मर्सिडीज बेंज के इस ईवी कॉन्सेप्ट को ऑटो एक्सपो 2018 में भी पेश किया जा सकता है। बता दें कि मर्सिडीज 2022 तक ईवी (इलेक्ट्रिकल व्हीकल) के करीब 10 कॉन्सेप्ट लॉन्च करना चाहती है, जिसकी शुरुआत मर्सिडीज बेंज ईक्यू से हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।