साल 2019 ऑटो सेक्टर के लिए बहुत अहम साबित होने वाला है। तमाम ऑटो कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारें लान्च करने की तैयारी में जुटी हुई हैं। अगले दो सालों में तकरीबन 10 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें भारतीय कार बाजार में लान्च होंगी। इनमें मारुति, किआ, ह्यूंदै, निसान, रेनो, टाटा, महिन्द्रा समेत लगभग सभी कार कंपनियां अपनी कारें उतारेंगी। आइए जानते हैं अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के बारे में...
जल्द लांच होने जा रही हैं ये देश की टॉप-10 इलेक्ट्रिक कारें, 5 लाख से शुरू होगी कीमत !
रेनो क्विड ईवी
चीन में 2019 Shanghai Motor Show में Renault ने अपनी नई Kwid EV से पर्दा उठाया था। Renault ने इस कार का नाम City K-ZE रखा है जोकि एक इलेक्ट्रिक कार है। इस कार को 2018 में पैरिस मोटर शो में पेश किया गया था। Renault का दावा है नई City K-ZE फुल चार्ज होने पर 240 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें कई चार्जिंग मोड दिए गए हैं। फास्ट चार्जिंग फंक्शन से कार 50 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट चार्ज होगी। हालांकि, स्लो चार्जिंग मोड में यह कार फूल चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लेती है।
अनुमानित कीमतः 5 से 7 लाख रुपये के बीच।
अनुमानित लांच डेट- 2019 के आखिर तक।
मारुति वैगन आर ईवी
Maruti इन दिनों अपनी पॉपुलर मिनी एमपीवी कार Wagon R के Electric वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। तकरीबन 50 से ज्यादा वैगन आर इलेक्ट्रिक कारें इन दिनों देशभर में टेस्टिंग कर रही हैं। वैगन आर ईवी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक वैगन आर में 72 वोल्ट सिस्टम होगा और 10-25 kWh का बैटरी पैक होगा। वहीं वैगन आर ईवी सिंगल चार्ज में 200 किमी की दूरी तय करेगी। वैगन आर ईवी की खासियत होगी कि यह डीसी चार्जर से मात्र 40 मिनट की चार्जिंग में 75 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। इसका मतलब यह होगा कि 40 मिनट की चार्जिंग में कार 150 से 160 किमी की दूरी तय कर सकती है।
अनुमानित कीमतः 7 से 10 लाख रुपये के बीच।
अनुमानित लांच डेट- 2019-2020 तक।
महिन्द्रा ई-केयूवी100
e20 और eVerito के बाद महिंद्रा की KUV100 एक कॉम्पैक्ट हैचबैक इलेक्ट्रिक कार होगी। कंपनी ने इसे पिछले साल ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। हाल ही में कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि KUV100 का इलेक्ट्रिक वर्जन मॉडल भारत में जल्द लांच किया जाएगा। कार सिंगल चार्ज में 140 किमी का सफर तय करेगी। इसके अलावा इसकी बैटरी को सिर्फ एक घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकेगा ।
अनुमानित कीमतः 8 से 10 लाख रुपये के बीच।
अनुमानित लांच डेट- जून, 2019 तक।
टाटा टिगोर ईवी
टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कार को भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकता है। ईवी टिगोर में ईवी ग्राफिक्स के साथ नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। वहीं टिगोर ईवी में 3 फेज की एसी इंडक्शन मोटर आएगी, जो 40.23 बीएचपी की पॉवर देगा और इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी। ईवी टिगोर फुल चार्जिंग पर 142 किमी की दूरी तय कर सकेगी। वहीं टाटा मोटर्स टिगोर ईवी में पॉवर चार्जर भी देगी, जो 0 से 80 प्रतिशत मात्र 90 मिनट में चार्ज कर देगा, वहीं रेगुलर चार्जर से चार्ज होने में 6 घंटे लगेंगे।
अनुमानित कीमतः 12.85 लाख रुपये।
अनुमानित लांच डेट- 2019 के मध्य तक।