वाहन निर्माताओं ने अक्तूबर के महीने के लिए बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। टॉप-10 बिक्री सूची देखें तो साफ है कि बाजार में एसयूवी तेजी से छोटी कारों और हैचबैक कारों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। ह्यूंदै की वेन्यू सब-4-मीटर एसयूवी अक्तूबर 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई। जबकि नई लॉन्च की गई पंच माइक्रो एसयूवी भी घरेलू वाहन निर्माता के लिए शानदार बिक्री हासिल करने में कामयाब रही। यहां हम आपको बता रहे हैं त्योहारी सीजन से पहले इस साल अक्तूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 एसयूवी कारों के बारे में।
1. Hyundai Venue
ह्यूंदै ने अक्तूबर 2021 में 10,554 Venue (वेन्यू) एसयूवी कारों की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने Venue की 8,828 यूनिट्स की बिक्री की थी। ह्यूंदै की इस छोटी एसयूवी ने बिक्री में साल-दर-साल 19.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।
2 of 10
Kia Seltos 2021 Facelift
- फोटो : Kia
2. Kia Seltos
किआ सेल्टोस को खरीदारों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इस कार ने अक्तूबर 2021 में टॉप-10 बिकने वाली एसयूवी की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। किआ ने अक्तूबर 2020 में 8,900 यूनिट्स के मुकाबले सेल्टोस की 10,448 यूनिट्स बेचीं। सेल्टोस ने 17.8 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की।
3 of 10
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
3. Tata Nexon
टाटा नेक्सन खरीदारों के बीच बेहद लोकप्रिय बनी हुई है, क्योंकि इसने साल दर साल बिक्री में 46.5 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है। कंपनी ने अक्तूबर 2021 में नेक्सन की 10,096 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 6,888 यूनिट्स बेची थीं।
4 of 10
Tata Punch
- फोटो : Tata Motors
4. Tata Punch
टाटा मोटर्स की हाल ही में लॉन्च की गई Punch माइक्रो एसयूवी ने टॉप-10 बिकने वाली एसयूवी की सूची में चौथा स्थान हासिल किया। एक महीने से भी कम समय में टाटा मोटर्स अपनी Punch एसयूवी की 8,453 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है। दरअसल इस छोटी एसयूवी ने अक्तूबर 2021 में टॉप 10 सेलिंग कारों की लिस्ट में एंट्री की है।
5 of 10
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : Maruti Suzuki
5. Maruti Vitara Brezza
मारुति सुजुकी ने अक्तूबर 2021 में विटारा ब्रेजा कॉम्पैक्ट एसयूवी की 8,032 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ब्रेजा की 12,087 यूनिट्स बेची थी। विटारा ब्रेजा की साल दर साल बिक्री में 33.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।