फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 10 SUV Cars: देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें, जानें बिक्री में कौन रही किससे आगे

Wed, 06 Oct 2021 08:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 Oct 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
top 10 subcompact suv in india top selling suv cars in india 2021 sub compact suv sales in september 2021 subcompact suv india 2021
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Top 10 Sub-Compact SUV in India : भारतीय कार बाजार में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कुछ सबसे लोकप्रिय कारें शामिल हैं। ये कारें इतनी पॉपुलर हैं कि इनकी मांग हमेशा बनी रहती हैं।  लेकिन सितंबर में इस सेगमेंट की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई है। हालांकि सितंबर के महीने में कुल कारों की बिक्री में इस सेगमेंट ने लगभग 18 प्रतिशत का योगदान दिया, लेकिन पिछले महीने की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 


पिछले साल सितंबर के बाद से देश में कम से कम दो नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की गई हैं। Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) और Renault Kiger (रेनो काइगर) दोनों ने पिछले महीने बिक्री चार्ट में अच्छा प्रदर्शन किया है, और कार निर्माताओं को महीने को एक सकारात्मक नोट पर खत्म करने में मदद की है। इस सूची में कई चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं, जहां सामान्य तौर पर बेस्ट-सेलर रहीं एसयूवी पायदान में फिसल गई हैं, तो कुछ अन्य इस महीने सेल्स चार्ट में टॉप पर आ गई हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं सितंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के बारे में। 
top 10 subcompact suv in india top selling suv cars in india 2021 sub compact suv sales in september 2021 subcompact suv india 2021
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
1. Tata Nexon
टाटा मोटर्स ने सितंबर में नेक्सन की सफलता के साथ पिछले महीने 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की, जब ज्यादातर अन्य कार निर्माता बिक्री के लिए संघर्ष कर रहे थे। नेक्सन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ने सितंबर में टाटा द्वारा बेचे गए यात्री वाहनों की कुल 25,730 यूनिट्स में 9,211 यूनिट्स का योगदान दिया। नेक्सन साल-दर-साल वृद्धि दर्ज करने वाली एकमात्र सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। पिछले साल सितंबर में बेची गई सिर्फ 6,007 यूनिट्स से, नेक्सन की बिक्री पिछले महीने 53 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई है। नेक्सन ने इस सूची के टॉप से सामान्य तौर पर बेस्ट-सेलर रहने वाली मारुति विटारा ब्रेजा को पछाड़ कर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है। 
top 10 subcompact suv in india top selling suv cars in india 2021 sub compact suv sales in september 2021 subcompact suv india 2021
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
2. Hyundai Venue 
ह्यूंदै को भारतीय कार बाजार में एसयूवी सेगमेंट में सबसे आगे माना जाता है। कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा काफी समय से सेगमेंट लीडर रही है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू भी देश में कोरियाई कार निर्माता के लिए काफी सफल रही है। ह्यूंदै ने पिछले महीने वेन्यू एसयूवी की 7,924 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल प्री-फेस्टिव सितंबर के महीने में 8,469 यूनिट्स थी। इस एसयूवी को हाल ही में iMT टेक्नोलॉजी के साथ अपग्रेड किया गया है। अपने सेगमेंट में वेन्यू ट्रांसमिशन विकल्पों की सबसे बड़ी रेंज के पेशकश करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 10 subcompact suv in india top selling suv cars in india 2021 sub compact suv sales in september 2021 subcompact suv india 2021
2021 Kia Sonet Facelift - फोटो : Kia
3. Kia Sonet 
Hyundai Venue की सब-ब्रांड और प्रतिद्वंद्वी Kia Sonet ने इस सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। सेल्टोस के साथ, सोनेट ने भारत में एक कार निर्माता के रूप में किआ की स्थिति को मजबूत किया है। सितंबर में, साल-दर-साल के आधार पर लगभग 52 प्रतिशत की भारी गिरावट के बावजूद, सोनेट अपने सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक बनी हुई है। किआ ने सितंबर में सेनेट एसयूवी की 4,454 यूनिट बेचीं, जो एक साल पहले इसी महीने में बेची गई 9,266 यूनिट्स से कम है। 
विज्ञापन
top 10 subcompact suv in india top selling suv cars in india 2021 sub compact suv sales in september 2021 subcompact suv india 2021
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
4. Mahindra XUV300 
हालांकि महिंद्रा अपनी बड़ी, भारी एसयूवी जैसे थार, बोलेरो या स्कॉर्पियो के लिए मशहूर है, लेकिन कंपनी की छोटी एसयूवी भी अब तक काफी कामयाब रही है। XUV300, जो Global NCAP के मुताबिक भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित कारों में से एक है, पिछले महीने भारत में खरीदारों की चौथी पसंदीदा एसयूवी रही। Mahindra ने पिछले महीने XUV300 की 3,693 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की इसी अवधि के दौरान बेची गई यूनिट्स के समान ही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed