{"_id":"5f685da48ebc3e80f94a4836","slug":"top-10-mileage-scooters-in-india-10-best-selling-scooters-in-india-2020-latest-update-top-scooter-brands-in-india-honda-activa-6g-dio-activa-125-suzuki-access-125-hero-pleasure-plus-destini-125-maestro-edge-125-tvs-scooty-pep-plus-jupiter-ntorq","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में पैसों की बचत ही है समझदारी, ये टॉप 10 स्कूटर देते हैं 62 किलोमीटर तक का माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोरोना काल में पैसों की बचत ही है समझदारी, ये टॉप 10 स्कूटर देते हैं 62 किलोमीटर तक का माइलेज
Mon, 21 Sep 2020 01:30 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Top 10 Mileage scooters in India
- फोटो : For Representation Only
देशभर में अनलॉक चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। जब तक कोई वैक्सीन नहीं बना ली जाती तब तक महामारी से बचाव के लिए सावधानी और सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र उपाय है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी रविवार को कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन के निर्माण का काम प्रगति पर है, लेकिन जब तक यह बन कर तैयार नहीं हो जाती है, तब तक दो गज दूरी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग ही वैक्सीन है। घर के बाहर जाना अभी भी सुरक्षित नहीं। इसलिए अगर कोई एकदम आवश्यक काम न हो तो घर से बाहर नहीं निकलें। महामारी के इस दौर में लोग अपनी सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए लोग सार्वजनिक परिवहन की बजाए निजी वाहन के इस्तेमाल को महत्वपूर्ण मान रहे हैं। अगर आप सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए नया स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैँ, इस समय बाजार में कई विकल्प हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं टॉप 10 स्कूटर के बारे में, जिनकी कीमत 70000 रुपये तक है।
Honda Activa 6G
- फोटो : For Representation Only
Honda Activa 6G
देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Honda Activa (होंडा एक्टिवा) के न्यू जेनरेशन मॉडल Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) को कंपनी ने इसी साल 15 जनवरी को बिलकुल नए अंदाज, न्यू लुक और स्टाइल के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। नए Honda Activa 6G में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109cc का इंजन है। इस नए इंजन में कार्ब्युरेटर की जगह FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है। Honda Activa 6G का इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दी गई है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 64464 रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 65964 रुपये तक जाती है। यह स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

Honda Activa 125
- फोटो : For Representation Only
Honda Activa 125
Honda Activa 125 (होंडा एक्टिवा 125) में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 124cc का सिंगल सिलिंडर, फैन कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 6500 rpm पर 8.18 hp का पावर और 5000 rpm पर 10.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 68042 रुपये है और टॉप मॉडल की कीमत 75042 रुपये तक जाती है। यह स्कूटर 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

Honda Dio
- फोटो : For Representation Only
Honda Dio
Honda Dio BS6 में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109.19cc वाला सिंगल सिलेंडर, फैन कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 7000 rpm पर 7.68 hp का पावर और 5500 rpm पर 8.79 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दी गई है। होंडा डियो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 60542 रुपये से लेकर 63892 रुपये तक है। यह स्कूटर 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

TVS Scooty Pep Plus BS6
- फोटो : TVS (For Representation Only)
TVS Scooty Pep+
TVS Scooty Pep+ (टीवीएस स्कूटी पेप प्लस) स्कूटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 87.8 cc, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इस स्कूटर में भी FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) मिलती है। यह इंजन 4 KW का पावर और 6.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 52554 रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 53754 रुपये तक जाती है। इस स्कूटर में 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।