दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को हराकर आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज किया। सुपर ओवर से निकले परिणाम में श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की। हालांकि मैच के बाद अंपायरिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी सवाल उठाया और यहां तक कह दिया कि अंपायर को मैन ऑफ दी मैच का अवार्ड मिलना चाहिए था। सहवाग के अलावा कई अन्य क्रिकेटरों ने खराब अंपायरिंग की आलोचना की।
IPL 2020: अंपायर की इस गलती से हारा पंजाब! सहवाग ने उठाए सवाल, कहा- मैन ऑफ द मैच अंपायर को देना था
कई पूर्व क्रिकेटर और फैंस आरोप लगा रहे हैं कि अंपायर की एक गलती के चलते पंजाब की टीम को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल मैच के दौरान अंपायर ने पंजाब के एक रन को शॉर्ट रन करार दिया। लेकिन बाद में स्लो मोशन रिप्ले में साफ-साफ दिखा कि रन शॉर्ट नहीं था और बल्लेबाज ने पूरा रन लिया था।
What abt that one short run call???? #IPL2020
कब हुई अंपायर से यह गलती
टी-20 लीग के दूसरे मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब के सामने जीत के लिए 157 रनों का लक्ष्य रखा था। आखिरी 10 गेंदों पर पंजाब को जीत के लिए 21 रन की दरकार थी। उस वक्त जिस अंदाज में मयंक अग्रवाल बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर पंजाब की जीत तय लग रही थी।
दिल्ली की तरफ से कागिसो रबाडा 19वां ओवर लेकर आए। अग्रवाल ने उनकी दूसरी ही गेंद पर चौका जड़ दिया। इसके बाद रबाडा की अगली यॉर्कर गेंद पर अग्रवाल ने मिड-ऑन की तरफ खेलकर दो रन पूरे किए। लेकिन अंपायर नितिन मेनन ने इसे शॉर्ट रन करार दिया। उन्होंने दूसरे अंपायर से बातचीत कर कहा कि जॉर्डन ने अपना पहला रन पूरा करते समय बल्ले को क्रीज के अंदर नहीं रखा। ऐसे में यहां पंजाब को सिर्फ 1 रन दिया गया। हालांकि टिवी के स्लो मोशन रिप्ले में साफ-साफ दिखा कि जॉर्डन का ये शॉर्ट रन नहीं था। उन्होंने बल्ले को सही तरीके से क्रीज के अंदर रखा था। लिहाजा एक रन की कमी से मैच टाई हो गया।
One short that wasn’t. Technology must take over in these cases.....but that’s possible if only the third umpire spotted it in time. What if #KXIP don’t make it to the final four by 2 points?? Tight #IPL2020 is likely to be... https://t.co/juCLU375jg
— Aakash Chopra (@cricketaakash) September 20, 2020
नाराज सहवाग ने कसा तंज
अंपायर की इस गलती पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी भड़क गए। उन्होंने अंपायर के फैसले पर तंज कसते हुए कहा, 'मैं मैन ऑफ द मैच के फैसले से खुश नहीं हूं। मैन ऑफ द मैच के असली हकदार अंपायर हैं। वो शॉर्ट रन नहीं था। इसी अंतर से पंजाब की टीम हार गई।'
I don’t agree with the man of the match choice . The umpire who gave this short run should have been man of the match.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 20, 2020
Short Run nahin tha. And that was the difference. #DCvKXIP pic.twitter.com/7u7KKJXCLb