फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 10 एसयूवी के साथ लें लॉन्ग ड्राइव का मजा, फुल टैंक पर चलती हैं 1000 किमी

Wed, 20 Feb 2019 04:58 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 20 Feb 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
top 10 indian suv, which gives best mileage and run upto 1000 km on single fuel tank
कार माइलेज

भारत में जब भी कोई नई कार या बाइक लॉन्च होती है, तो अकसर सबसे पहले यही सवाल होता है कि माइलेज कितना है। लेकिन कार का माइलेज एक-दो किलोमीटर चला कर नहीं चलता। माइलेज पता करने के लिए जरूरी है कार को लॉन्ग ड्राइव पर ले जाया जाए। हम बता रहे हैं उन एसयूवी के बारे में, जो एक बार टैंक फुल कराने पर 1000 किमी तक की दूरी तय कर लेती हैं...


 

फोर्ड इकोस्पोर्ट

top 10 indian suv, which gives best mileage and run upto 1000 km on single fuel tank
Ford EcoSport facelift

फोर्ड इकोस्पोर्ट पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट्स में आती है। डीजल में 1.5 लीटर का डीजल इंजन आता है, जो 99 बीएचपी की पावर और 205 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसका एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज 23 किमी प्रति लीटर है। इकोस्पोर्ट की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 52 लीटर की है और एक बार टैक फुल कराने पर आसानी से 1196 किमी की दूरी तय कर लेती है।
 

हुंडई क्रेटा

top 10 indian suv, which gives best mileage and run upto 1000 km on single fuel tank
Hyundai Creta

देश की टॉप सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई क्रेटा में तीन इंजन वैरियंट्स 1.4 डीजल इंजन, 1.6 लीटर डीजल और 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन में आती है। वहीं इसे 1.4 लीटर डीजल इंजन की बात करें, तो यह 88.7 बीएचपी की पावर और 220 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इस इंजन के साथ क्रेटा का माइलेज 21.38 किमी प्रति लीटर है। वहीं क्रेटा में 60 लीटर फ्यूल टैंक मिलता है और एक बार टैंक फुल कराने पर क्रेटा 1282 किमी की दूरी तय कर लेती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी एस-क्रॉस

top 10 indian suv, which gives best mileage and run upto 1000 km on single fuel tank
Maruti Suzuki S-Cross Facelift

मारुति सुजुकी एस-क्रॉस हैचबैक और एसयूवी का क्रॉसओवर है। इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा और निसान किक्स से है। इसमें एसएचवीएस माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.3 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 85 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क देता है। वहीं इसमें 48 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, और एआरएआई के मुताबिक एस-क्रॉस का माइलेज 25.1 किमी है। एक बार टैंक फुल कराने पर एस-क्रॉस 1200 किमी तक चल सकती है।
 

विज्ञापन

मारुति विटारा ब्रेजा

top 10 indian suv, which gives best mileage and run upto 1000 km on single fuel tank
Maruti Vitara Brezza

मारुति विटारा ब्रेजा ने हाल ही में तीन साल में 4 लाख से ज्यादा कारें बेचने का रिकार्ड बनाया है। ब्रेजा केवल डीजल इंजन के साथ आती है। इसमें 1.3 लीटर का 16वी डीडीआएस डडीजल इंजन आता है, जो 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क देता है. वहीं इसका माइलेज 24.3 किमी प्रति लीटर का है। ब्रेजा में 48 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, एक बार फुल कराने पर 1166 किमी की दूरी तय की जा सकती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed