{"_id":"608443668ebc3ea1d903e0d8","slug":"top-10-best-selling-cars-in-india-fy-2020-2021-top-10-car-sales-2021-top-10-cars-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉप 10 कार: पिछले एक साल में सबसे ज्यादा बिकी ये कारें, जानें किस कार की कितनी हुई बिक्री","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टॉप 10 कार: पिछले एक साल में सबसे ज्यादा बिकी ये कारें, जानें किस कार की कितनी हुई बिक्री
Sun, 25 Apr 2021 03:19 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 25 Apr 2021 03:19 AM IST
विज्ञापन
Top selling cars in 2021
- फोटो : For Representation Only
पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में वाहनों की बिक्री में खासी गिरावट दर्ज की गई थी। आलम यह था कि अप्रैल 2020 में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि एक भी वाहन की बिक्री नहीं हुई थी। लेकिन उसके बाद ऑटो उद्योग ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी। यहां हम आपको बता रहे हें कि पिछले साल अप्रैल से इस महीने के बीच कौन सी गाड़ियों को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। यहां है पिछले साल सबसे ज्यादा बिक्री हुई टॉप 10 कारों की सूची।
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के बीच Maruti Suzuki Swift देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। मारुति ने अपनी इस लोकप्रिय हैचबैक कार की भारतीय बाजार में 1,72,671 यूनिट्स की बिक्री की थी। यह पिछले एक साल से लगातार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में टॉप पर है।

Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Baleno
मारुति सुजुकी बलेनो इन 12 महीनों के दौरान देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। कंपनी ने इसकी 1,63,445 यूनिट्स की बिक्री की। इस प्रीमियम हैचबैक कार ने हाल ही में बिक्री में मारुति वैगनआर को पछाड़ कर नंबर दो के पोजिशन से नीचे धकेल दिया है।

Maruti Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Wagon R
अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के बीच मारुति सुजुकी वैगन आर तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी रही। इसकी 1,60,330 यूनिट्स की बिक्री हुई। स्विफ्ट, बलेनो और वैगन आर, ये ऐसी तीन कारें हैं जो पिछले साल लोगों की पसंदीदा कार बनी रही।

Maruti Suzuki Alto
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto
भारत में कार निर्माता द्वारा पेश की गई सबसे लोकप्रिय हैचबैक में से एक मारुति सुजुकी ऑल्टो है। अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के दौरान इसकी बिक्री में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक साल में मारुति ऑल्टो की 1,58,992 यूनिट ही बेच पाई।